{"_id":"5940e132866419e26d8b47ac","slug":"do-you-know-the-foreigner-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्कॉटलैंड में भी है एक पटना, अमेरिका में कहां लखनऊ की लोकेशन?","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
स्कॉटलैंड में भी है एक पटना, अमेरिका में कहां लखनऊ की लोकेशन?
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:34 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ का बड़ा इमामबाड़ा
- फोटो : lucknow
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप किसी से पूछें लखनऊ कहां है? जवाब मिले, यूनाइटेड स्टेट में! तो जाहिर है पहली बार में थोड़ी हैरानी तो होगी, लेकिन यह सच है। तो ऐसे कुछ शहर जो विदेशों में भी मौजूद हैं, उनके कुछ नाम हम आपको बताते हैं।
विज्ञापन
यूपी की राजधानी लखनऊ है। लेकिन एक लखनऊ यूनाइटेड स्टेट के एक शहर पेनसिलवेनिया में भी है। कहते हैं यह विदेशी लखनऊ भी अपने खान-पान के लिये जाना जाता है।
विज्ञापन
विदेश में भी है हमारे बिहार का पटना
पटना
- फोटो : patna
अब जरा बिहार की तरफ चलें। किसी बिहार के रहने वाले से पूछेंगे तो वह यकीन ही नहीं करेगा। लेकिन आप माने, न माने। विदेश में भी एक पटना है। स्कॉटलैंड के एक छोटे से गांव का नाम पटना है। तो अबकी जब आप किसी से पटना का जिक्र करें तो यह जरूर बतायें कि भाई हम तो एक विदेशी पटना के बारे में भी जानते हैं।
कनाडा में भी है एक दिल्ली
दिल्ली
- फोटो : delhi
अब थोड़ा और हैरान होने की बारी है। ये तो किसी ने सोचा ही नहीं होगा कि देश की राजधानी दिल्ली भी विदेश में हो सकती है। भाई मानना तो पड़ेगा। कनाडा के ओनटैरियो शहर में एक जगह है जिसका सटीक उच्चारण डेल-हाई है। लेकिन बोलचाल की भाषा में इसे डैल्ही बोलते हैं।
अास्ट्रेलिया का ठाणे भी है बेहद खूबसूरत
ठाणे
- फोटो : thane
अरे-अरे अभी ये लिस्ट खत्म नहीं हुई है। अभी महाराष्ट्र राज्य का मशहूर ठाणे शहर तो बाकी ही है। झीलों का शहर ठाणे जितना खूबसूरत भारत में है उतना ही खूबसूरत ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में भी है। यहां पर भी एक शहर है जिसे लोग ठाणे के नाम से ही जानते है।