फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Do Not Come Kedarnath Woman Shares Heartbreaking Experience Of Kedarnath Darshan viral video

Kedarnath Dham: क्यों महिला ने कहा मत आना केदारनाथ धाम? अनुभव बताते हुए रोने लगी बाबा भोले की भक्त

Sat, 30 May 2026 03:50 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Sat, 30 May 2026 03:50 PM IST
सार

Baba Kedarnath Darshan: बाबा भोले के दर्शन के लिए केदारनाथ धाम पहुंची एक महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपना अनुभव बताया है। महिला ने कहा कि केदारनाध मत आना। 

विज्ञापन
Do Not Come Kedarnath Woman Shares Heartbreaking Experience Of Kedarnath Darshan viral video
क्यों महिला ने कहा मत आना केदारनाथ धाम? अनुभव बताते हुए रोने लगी बाबा भोले की भक्त - फोटो : Instagram

विस्तार

Baba Kedarnath Darshan: हर किसी का सपना होता है कि बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए जाए। लेकिन पैदल चढ़ाई कर दर्शन के लिए पहुंची एक महिला ने अपना अनुभव शेयर किया है। महिला ने कहा है कि केदारनाथ मत आओ। आइए जानते हैं कि महिला ने ऐसा क्यों कहा है? 

विज्ञापन


मंदिर में वीआईपी दर्शन से लोग से परेशान 

मंदिर में होने वाले वीआईपी और विशेष दर्शन से लोगों को अब परेशानी हो रही है। इससे कोई भी इंकार नहीं कर सकता है। पैदल चलकर बाबा केदारनाथ धाम जाना बेहद कठिन है। अगर कोई पैदल चलकर धाम तक पहुंता है, तो उसका सपना होता है कि वो बाबा भोलेनाथ को अच्छे से दर्शन करे। अब एक महिला ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव शेयर किया है। 
विज्ञापन


महिला ने बयां किया दर्द

महिला का नाम आवनी खताना है। उन्होंने बताया है कि वो बीते एक महीने से केदारनाथ आने तैयारी में लगी थीं, 4 दिन से घर से निकली हैं, 2 दिन से ट्रैफिक में फंसी हैं। 4-5 मिनट का रास्ता उन्होंने 4-5 घंटे में पार किया। फिर जाकर वो केदारनाथ पहुंची। उन्होंने बताया कि वो 22-23 किलोमीटर पैदल चलकर आई हैं। इसमें इतना रिस्क था कि घोड़े चल रह हैं, खच्चर चल रहे हैं। गिरने का बहुत रिस्क था। लेकिन यहां केदारनाथ धाम में कुछ नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Aavni Khatana (@aavnikhatana)




Most Poisonous Bird: ये है दुनिया का सबसे विषैला पक्षी, काले-नारंगी रंग में छिपा है खतरनाक जहर

आवनी का कहना है कि यहां कोई मत आना, खामखां अपना समय खराब करोगे, पैसे खराब करो और मिलना-मिलाना कुछ नहीं है। अच्छे से दर्शन भी नहीं होंगे। यहां क्या पैसे लेंगे या आप वीआईपी दर्शन करो या हेलिकॉप्टर से यात्रा करो। अगर आप पैदल यात्रा करके आते हैं, तो दर्शन की उम्मीद मत करना। महिला ने रोते हुए कहा कि आज हम बिना दर्शन के वापस लौट रहे हैं, सिर्फ गेट से। 

Laos Cave Rescue Operation: सोने की तलाश में सैकड़ों फीट गहरी गुफा में फंसे 7 लोग, अब रेस्क्यू करना भी मुश्किल

अनुभव बताते हुए भावुक हुई महिला 

आवनी अपनी बात कहते-कहते भावुक हो जाती हैं, क्योंकि कई लोगों के लिए केदारनाथ धाम जाना जीवन में एक बार वाला क्षण होता है। अगर वह भी पूरा न हो, तो दुख होता है। इसलिए उनका दुख बिल्कुल सही है। भोले बाबा के भक्तों को मेहनत से ऊपर पहुंचने पर दर्शन जरूर मिलना चाहिए। सोशळ मीडिया पर भी लोग अपनी यही कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को करोड़ों लोग देख चके हैं, जबकि 6 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो पर हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed