फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   DJ played Mubarak ho tumko ye shaadi apni bride started crying after hearing the song Video goes viral

Viral Video: डीजे वाले ने बजा दिया 'मुबारक हो तुमको ये शादी तुम्हारी', गाना सुनते ही दुल्हन की निकल गई रुलाई

Thu, 15 May 2025 10:05 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 15 May 2025 10:05 AM IST
सार

Wedding Viral Video: कई लोगों के लिए अपने प्यार से शादी करना एक ख्वाब जैसा होता है और जब यह ख्वाब पूरा होता है, तो भावनाएं अपने आप बाहर आने लगती हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक ऐसा ही खूबसूरत और भावुक लम्हा देखने को मिला।

विज्ञापन
DJ played Mubarak ho tumko ye shaadi apni bride started crying after hearing the song Video goes viral
डीजे वाले ने बजा दिया 'मुबारक हो तुमको ये शादी तुम्हारी' - फोटो : इंस्टाग्राम @gaya_bihar_gaya8414

विस्तार

शादी केवल एक रस्म नहीं, बल्कि दो इंसानों के बीच एक ऐसा बंधन होती है, जिसमें सच्चा प्यार गहरा विश्वास और आपसी समझ होना बेहद जरूरी होता है। इन तीनों चीजों के बिना कोई भी रिश्ता ज्यादा दिन नहीं टिकता और न ही उसमें सच्ची खुशी मिलती है। यही वजह है कि जब शादी किसी ऐसे इंसान से होती है जिसे दिल से चाहा गया हो, तो वह रिश्ता और भी खास हो जाता है। क्योंकि जब दो लोग प्रेम से बंधते हैं, तो उनके बीच त्याग, अपनापन और एक-दूसरे को समझने की भावना ज्यादा होती है। इसीलिए जब किसी की लव मैरिज होती है, तो लोग उन्हें खुशकिस्मत मानते हैं क्योंकि हर किसी को अपना प्यार जिंदगीभर का साथी बनने का सौभाग्य नहीं मिलता। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जाते हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
कई लोगों के लिए अपने प्यार से शादी करना एक ख्वाब जैसा होता है और जब यह ख्वाब पूरा होता है, तो भावनाएं अपने आप बाहर आने लगती हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक ऐसा ही खूबसूरत और भावुक लम्हा देखने को मिला। वीडियो में एक दुल्हन अपने दूल्हे का हाथ थामे स्टेज पर खड़ी होती है और फोटोग्राफर दोनों की तस्वीरें ले रहा होता है। तभी डीजे पर फिल्म हां मैंने प्यार किया है फिल्म का सुपरहिट गाना मुबारक-मुबारक बजने लगता है। जैसे ही गाने की लाइन आती है, "तुम्हारे लिए हैं बहारों के मौसम, न आए कभी जिंदगी में कोई गम" इसके बाद दुल्हन खुद को रोक नहीं पाती और उसकी आंखों से आंसू बहने लगते हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Yadav Chhotu Kumar Rupesh (@gaya_bihar_gaya8414)

विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों को पसंद आ रहा है वीडियो
यह पल इतना इमोशनल कर देने वाला होता है कि वहां मौजूद सभी लोग उस माहौल में खो जाते हैं। फोटोग्राफर दुल्हन को शांत कराने की कोशिश करता है मगर उसकी रुलाई रुकती नहीं। अंत में वह दूल्हे को गले लगाकर जोर-जोर से रोने लगती है। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो जाते हैं और हर किसी की आंखें नम हो जाती हैं।

यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
यह वीडियो 9 मई को इंस्टाग्राम अकाउंट @gaya_bihar_gaya8414 पर शेयर किया गया था। तब से अब तक इसे 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 1 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग दूल्हा-दुल्हन की तारीफ कर रहे हैं और अपने इमोशंस जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “जिन्हें अपना प्यार मिल जाता है, वो सच में बहुत नसीब वाले होते हैं।” दूसरे ने लिखा, “ये खुशी के आंसू हैं, बहुत प्यारा पल है।” एक तीसरा यूजर मजाकिया लहजे में लिखता है, “डीजे वाले से कहो गाना बंद करे, सबको रुला दिया।” वहीं, एक और ने लिखा, “लव मैरिज सक्सेसफुल हुई, दिल से खुशी मिली ये देखकर।”
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed