{"_id":"6ae31fded1a6a6fb440ecf89","slug":"dinosaur-fossil-auction-sets-records-with-stunning-price-2026-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: डायनासोर के छोटे कंकाल की कीमत सुनकर रह जाएंगे दंग, नीलामी में मची होड़","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: डायनासोर के छोटे कंकाल की कीमत सुनकर रह जाएंगे दंग, नीलामी में मची होड़
Thu, 29 Oct 2026 04:08 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 29 Oct 2026 04:08 PM IST
सार
Viral Video: अमेरिका में डायनासोर के एक दुर्लभ कंकाल की नीलामी ने सबको हैरान कर दिया। 'जोड़ी' नाम का यह कंकाल 4.73 करोड़ डॉलर में बिका। इसकी कीमत नीलामी से पहले लगाए गए अनुमान से कई गुना ज्यादा रही।
विज्ञापन
12 मिनट तक लगी बोलियां
- फोटो : एआई
विस्तार
डायनासोर की दुनिया से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसकी कीमत सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक दुर्लभ डायनासोर के कंकाल की नीलामी हुई। इसे खरीदने के लिए छह खरीदारों के बीच करीब 12 मिनट तक मुकाबला चला। आखिर में यह कंकाल 4.73 करोड़ डॉलर यानी करीब 400 करोड़ रुपये से ज्यादा में बिका। भारतीय रुपये में इसकी कीमत 450 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। खास बात यह है कि नीलामी से पहले इसकी कीमत का अनुमान इससे काफी कम लगाया गया था।
विज्ञापन
12 मिनट तक लगी बोलियां
न्यूयॉर्क के मशहूर नीलामी घर सॉथबीज में 27 अक्तूबर को डायनासोर की एक दुर्लभ प्रजाति नैनोटायरानस के कंकाल की नीलामी हुई। इस कंकाल का नाम 'जोड़ी' रखा गया है। इसे खरीदने के लिए छह खरीदारों ने ऑनलाइन और फोन के जरिए बोलियां लगाईं। करीब 12 मिनट तक चली इस नीलामी में कीमत लगातार बढ़ती गई और आखिरकार यह 4.73 करोड़ डॉलर में बिका।
विज्ञापन
अनुमान से कई ज्यादा लगी बोली
नीलामी से पहले विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया था कि यह कंकाल 60 लाख से 90 लाख डॉलर के बीच बिक सकता है। लेकिन इसकी अंतिम कीमत अनुमान से कई गुना ज्यादा रही। इस बिक्री के साथ जोड़ी डायनासोर के जीवाश्मों की नीलामी में अब तक का दूसरा सबसे महंगा कंकाल बन गया है। इससे पहले जुलाई 2026 में टी-रेक्स के 'गस' नाम के कंकाल को 5.01 करोड़ डॉलर में बेचा गया था। फिलहाल जोड़ी को खरीदने वाले व्यक्ति का नाम सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
कैसा दिखता है यह दुर्लभ कंकाल?
जोड़ी करीब 9.6 फीट ऊंचा और 19.6 फीट लंबा है। यह नैनोटायरानस प्रजाति का कंकाल है, जिसे टी-रेक्स का छोटा रिश्तेदार माना जाता है। यह डायनासोर करीब 6.7 करोड़ साल पहले धरती पर रहता था। इसका आकार बड़े टी-रेक्स से काफी छोटा था, लेकिन यह भी मांस खाने वाला शिकारी था। नीलामी घर के मुताबिक इस कंकाल में करीब 191 जीवाश्म हड्डियां शामिल हैं। इसकी खोपड़ी भी काफी अच्छी हालत में सुरक्षित है। वैज्ञानिकों के लिए इसकी अहमियत इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि इस तरह के केवल तीन अच्छी तरह सुरक्षित कंकाल ही अब तक सामने आए हैं।
मोंटाना में मिला था जोड़ी
इस दुर्लभ कंकाल की खोज साल 2019 में अमेरिका के मोंटाना में एक निजी रेंच की जमीन पर हुई थी। इसे जोड़ी पियर्सन ने खोजा था। उन्हीं के नाम पर इस कंकाल का नाम जोड़ी रखा गया। बाद में विशेषज्ञों की मदद से इसे जमीन से निकाला गया और सुरक्षित रखने के लिए तैयार किया गया।
दीवार में मिला पुराना घड़ा, लोगों को लगा निकलेगा खजाना, लेकिन अंदर का सामान देख टूट गई उम्मीद
करवा चौथ पर शख्स ने पुतले को ही बनाया पत्नी और ऐसे तोड़ा व्रत, लोग बोले- कुंवारों की दुनिया ही अलग है