फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Didi flew away like a bird in the morning girl fell down while dancing on stage Video goes viral on Internet

Viral Video: दीदी तो सुबह होते ही पंछी बनकर उड़ गई, स्टेज पर डांस करते ही धड़ाम से गिरी लड़की, वीडियो वायरल

Wed, 14 May 2025 05:12 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 14 May 2025 05:12 PM IST
सार

Girl Dancing Video Viral: अगर आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं तो आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जो लोगों को हंसी से लोटपोट कर देते हैं। इस वक्त भी ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
Didi flew away like a bird in the morning girl fell down while dancing on stage Video goes viral on Internet
डांस के दौरान लड़की गिरी - फोटो : एक्स@saharawat00

विस्तार

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह बन चुकी है, जहां पर किसी भी समय कुछ भी देखने को मिल सकता है। हर दिन लाखों लोग इस प्लेटफॉर्म पर कुछ न कुछ शेयर करते हैं। इनमें से कुछ पोस्ट इतने अनोखे या मजेदार होते हैं कि वे लोगों का ध्यान खींच लेते हैं और देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। खासकर मजाकिया और कॉमेडी से भरे वीडियो सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं। अगर आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं तो आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जो लोगों को हंसी से लोटपोट कर देते हैं। इस वक्त भी ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो में एक पिकअप वैन दिखाई देती है जिसमें दो लड़कियां बैठी हैं। इन दो में से एक लड़की मस्ती में डांस करती नजर आती है। ऐसा अनुमान लगाया जा सकता है कि यह किसी आर्केस्ट्रा ग्रुप का हिस्सा है, जिसका वीडियो बना लिया गया। लड़की पूरे कॉन्फिडेंस के साथ डांस करते हुए आगे बढ़ती है, जैसे वह किसी बड़े स्टेज पर परफॉर्म कर रही हो। लेकिन जैसे ही वह वैन के किनारे तक पहुंचती है, उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह अचानक नीचे गिर जाती है। इसी घटना ने इस वीडियो को वायरल कर दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
यह वीडियो एक्स पर @saharawat00 नाम के एक यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के साथ एक मजेदार कैप्शन दिया, "दीदी तो सुबह होते ही पंछी बनकर उड़ गई, बाद में पता नहीं क्या हुआ होगा दीदी का।" इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 63 हजार बार देखा जा चुका है। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी पीछे नहीं हटे और मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक व्यक्ति ने लिखा, "और उड़ो, गई न काम से।" दूसरे ने कहा, "अस्पताल के बेड पर पड़ी मिली दीदी।" वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया, "लगता है दीदी ने सुबह-सुबह उड़ान भरने का प्लान बना लिया था।"

तुरंत वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर लोगों का मानना है कि ये वीडियो यह दिखाता है कि सोशल मीडिया पर क्या चीज किस पल वायरल हो जाए, इसका कोई भरोसा नहीं। बस एक क्षण और सही टाइमिंग किसी को इंटरनेट सेंसेशन बना सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed