फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   desi jugaad roti made on electric iron without gas watch funny video viral

Desi Jugaad Video: शख्स ने बिना आग और चूल्हे के बनाई रोटी, वीडियो देखकर बोले लोग- अमेरिका ने भी मान ली हार

Fri, 20 Feb 2026 06:24 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 20 Feb 2026 06:24 PM IST
सार

Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर एक देसी जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है। शख्स ने एलपीजी गैस खत्म होने पर रोटी बनाने के लिए ऐसा जुगाड़ लगाया है, जिसे देखने के बाद लोग हैरान हैं। 

विज्ञापन
desi jugaad roti made on electric iron without gas watch funny video viral
शख्स ने बिना आग और चूल्हे के बनाई रोटी - फोटो : Instagram

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर एक से बढ़कर एक जुगाड़ के वीडियो देखने को मिलते हैं। देश में जुगाड़ से काम करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। किसी भी समस्या का लोग कुछ न कुछ जुगाड़ ढूंढ निकाल लेते हैं। कई जुगाड़ विपरीत परिस्थिति में भी काम आ जाते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा ही जुगाड़ का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई लोग वीडियो को देखकप हैरान हैं, तो कुछ अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। 

विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स बिना गैस चूल्हे के रोटी बना रहा है। इसमें न लकड़ी का खर्चा है और न ही एलपीजी गैस की कोई जरूरत। सोशल मीडिया कई लोगों का कहना है कि यह आइडिया भारते बाहर नहीं जाना चाहिए। उनका कहना है कि कभी गैस खत्म हो जाए या चूल्हे की व्यवस्था न हो तो ये आइडिया आपके भी काम आ सकता है। यह वीडियो मजाकिया तौर पर वायरल हो रहा है, लेकिन ये खतरनाक साबित हो सकता है।
विज्ञापन


कैसे बनाई रोटी? 

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बिना गैस चूल्हे के रोटी बना रहा है, लेकिन रोटी किसी गैस चूल्हे या हीटर पर नहीं, बल्कि उस प्रेस (इलेक्ट्रिक आयरन) पर बना रहा है जिससे कपड़े प्रेस किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Alien News: क्या है एलियन को लेकर अमेरिका का प्लान और एरिया 51 का रहस्य? ट्रंप ने दिए हर राज को खोलने के आदेश




शख्स पहले बिजली से चलने वाले प्रेस को चालू करता है और जब वो गर्म हो जाती है तो उस पर रोटी सेंकने लगता है। वीडियो में दिख रहा है कि शख्स पहले पत्थर के चकले पर लोई रखता है और फिर बेलन से बेलता है। इसके बाद वो प्रेस को तवा मानकर उसपर रख देता है। प्रेस गर्म है जिसकी वजह से रोटी बन जाती है। 

Viral News: कहां मिले 2000 साल पुराने लव लेटर्स? दीवारों पर लिखी बातें जानकर हो जाएंगे हैरान

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @therealflirting नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। एक शख्स ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है- ये टैलेंट इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए। एक अन्य ने लिखा है अमेरिका ने हार मान ली है। इस वीडियो को लोग अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed