Viral Video: ब्लैक थार से ऑर्डर देने पहुंचा डिलीवरी बॉय, कस्टमर भी हुए हैरान, देखें वीडियो
यह तो हम सभी जानते हैं कि सभी ई-कॉमर्स कंपनियां ग्राहकों तक उनका ऑर्डर पहुंचाने के लिए डिलीवरी बॉय को बाइक या स्कूटर से भेजती हैं। बाइक और स्कूटर की मदद से ट्रैफिक की झंझट किए बिना डिलीवरी बॉय कहीं पर भी जाकर आसानी से ऑर्डर पहुंचा देते हैं।
विस्तार
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए कुछ पता नहीं होता है। अक्सर सोशल मीडिया पर कई हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद भी यकीन नहीं होता है। इसी कड़ी में इन दिनों कुछ ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह तो हम सभी जानते हैं कि सभी ई-कॉमर्स कंपनियां ग्राहकों तक उनका ऑर्डर पहुंचाने के लिए डिलीवरी बॉय को बाइक या स्कूटर से भेजती हैं। बाइक और स्कूटर की मदद से ट्रैफिक की झंझट किए बिना डिलीवरी बॉय कहीं पर भी जाकर आसानी से ऑर्डर पहुंचा देते हैं। वहीं इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक डिलीवरी बॉय ऑर्डर को पहुंचाने के लिए बाइक या स्कूटी से नहीं बल्की महिंद्रा की काले रंग की चमचमाती थार से पहुंचता है। यह सब देखकर कस्टमर भी काफी हैरान हो जाते हैं।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब खूब सुर्खियां बटोर रहा है। कई लोग इस वीडियो को देखने के बाद आश्चर्यचकित हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @divyagroovezz नाम के अकाउंट ने शेयर किया है।
View this post on Instagram
इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो को देखने के बाद अब तक 11 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे पसंद भी किया है। इसके अलावा कई यूजर्स कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए डिलीवरी एजेंट की चुटकी भी ले रहे हैं।
Ajab Gajab: जीवन में केवल एक बार नहाती हैं इस जनजाति की महिलाएं, जानें हिंबा जनजाति के ये अनोखे रीति-रिवाज
वीडियो पर एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है - "इसकी ईएमआई पूरी नहीं भरी होगी।" वहीं दूसरा यूजर लिखता है "कुछ लोग इस जॉब को टाइम पास करने के लिए कर रहे हैं, एक बार तो मेरे पास तो एक डिलीवरी एजेंट स्कॉर्पियो से आया था।"
Viral Video: बिस्तर पर चादर उठा रहा था शख्स, तभी दिखा यह खतरनाक सांप, वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे आपके
वीडियो देखने के बाद एक यूजर कमेंट करता है "ऐसा ही होता है, जब कार की ईएमआई की किस्त ना भरी जा रही हो।" वहीं एक और शख्स कमेंट करते हुए कहता "पहले थे दिवाने अब लगे कमाने।" वहीं कई लोग कमेंट सेक्शन में हंसी का इमोजी शेयर कर रहे हैं।"
Viral Video: स्कूल में लेट पहुंचीं बच्चियों का मासूम जवाब सुन मैडम भी हो गईं भावुक, देखें वीडियो