2014 में ब्रिटेन के देहात में एक बड़े फार्म की देखरेख करने वाले माली की अचानक मौत हो गई। उसके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। उसकी मौत क्यों हुई, इसकी वजह का पता नहीं चल पा रहा था, लेकिन मुकदमे के दौरान सबूत पेश हुए कि उसकी मौत फूलों के एक लोकप्रिय पौधे की वजह से हुई। इस फूल वाले पौधे का नाम है एकोनिटम। इसके खिले हुए फूल के कई नाम हैं जैसे - भेड़िए का दुश्मन, शैतान की हेलमेट, क्वीन ऑफ प्वायजन्स। इन नामों से इसकी खासियत का अंदाजा लगाया जा सकता है। सच यही है कि एकोनिटम दुनिया का सबसे खतरनाक पौधा है क्योंकि ये हार्ट की गति को धीमा कर देता है जिससे मौत हो जाती है।
2 of 8
एकोनिटम फूल
- फोटो : Social media
इसका सबसे जहरीला हिस्सा होता है जड़, लेकिन पत्तों में भी जहर होता है। दोनों में न्यूरोटॉक्सिन होते हैं, यानी वो जहर जो दिमाग पर असर करता है। इसे त्वचा भी सोख सकती है। जब ये फूल, पत्ते या इसकी जड़ त्वचा से संपर्क में आते हैं तो वहां झुनझुनी पैदा होती है, वह हिस्सा अकड़ने लगता है। अगर गलती से इसे खा लिया जाए तो उल्टी और दस्त का दौर शुरू हो जाता है।
3 of 8
एकोनिटम फूल
- फोटो : Social media
2010 में ब्रिटेन में भारतीय मूल की एक महिला लखवीर सिंह को हत्या का दोषी पाया गया था। उन्होंने अपने प्रेमी को कड़ी में इंडियन एकोनाइट मिला कर दे दिया था। इसके कारण प्रेमी की पाचन शक्ति तो गड़बड़ा ही गई, साथ ही उसके हृदय की गति धीमी हो गई जिसके चलते उसकी मौत हो गई। लेकिन हर बार ऐसा हो, ये जरूरी नहीं है। विशेषज्ञ जॉन रॉर्बटसन के मुताबिक, हमारी उल्टी करने की क्षमता के कारण कई लोग अपनी कहानी बताने के लिए बच भी जाते हैं। राबर्टसन कहते हैं, 'मैंने उन लोगों से बात की है, जो इसे खाने के बाद भी जीवित थे। एक दंपत्ति ने गलती से इसकी पत्तियों को सलाद में इस्तेमाल कर लिया। अगले 24 घंटे तक दोनों की स्थिति बेहद खराब रही लेकिन दोनों बच गए।' आम मान्यता ये है कि पौधों में ये टॉक्सिन या जहर खुद की सुरक्षा के लिए विकसित हुआ है। इसके चलते यह पौधा कीटों और जानवरों से अपना बचाव कर पाता है।
4 of 8
हॉगवीड का पौधा
- फोटो : Social media
ऐसा ही एक पौधा है हॉगवीड (हेरेसलियम मांटेगाजिएनम)। अगर यह इंसानों की त्वचा के संपर्क में आए और फिर सूर्य की रोशनी से रिएक्ट करे तो त्वचा पर जलन उत्पन्न करने लगता है। हालांकि गाजर, अजवाइन और नींबू के पौधों में भी यह गुण होता है और बुरी परिस्थितियों में ये पौधे त्वचा पर छाले कर सकते हैं।
5 of 8
मैनकीनील पेड़
- फोटो : Social media
इसी तरह दक्षिणी अमरीका के उत्तरी हिस्से यानी फ्लोरिडा और कैरेबियाई द्वीप में भी उगने वाला पौधा मैनकीनील (हिप्पोमाने मैनकीनीला) को छूना भी खतरनाक माना जाता है। इसे भी दुनिया के खतरनाक पौधों में एक माना जाता है। इसके आसपास चेतावनी के संकेत वाला बोर्ड भी आपको नजर आ सकता है। इस पौधे के नीचे बारिश में खड़ा होना भी खतरनाक हो सकता है। इसके पत्तों से टकरा कर आने वाला पानी भी त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाता है। इन पौधों को जलाना भी खतरनाक हो सकता है। इसके धुंए के संपर्क में आने से आंखों की रोशनी तक जा सकती है और सांस की समस्या भी हो सकती है।