फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के वो जानलेवा पौधे, फूल और फल, जो सुला सकते हैं मौत की नींद

Fri, 24 Jan 2020 06:45 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 24 Jan 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
Deadly plants flowers and fruits in the world
एकोनिटम फूल - फोटो : Social media

2014 में ब्रिटेन के देहात में एक बड़े फार्म की देखरेख करने वाले माली की अचानक मौत हो गई। उसके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। उसकी मौत क्यों हुई, इसकी वजह का पता नहीं चल पा रहा था, लेकिन मुकदमे के दौरान सबूत पेश हुए कि उसकी मौत फूलों के एक लोकप्रिय पौधे की वजह से हुई। इस फूल वाले पौधे का नाम है एकोनिटम। इसके खिले हुए फूल के कई नाम हैं जैसे - भेड़िए का दुश्मन, शैतान की हेलमेट, क्वीन ऑफ प्वायजन्स। इन नामों से इसकी खासियत का अंदाजा लगाया जा सकता है। सच यही है कि एकोनिटम दुनिया का सबसे खतरनाक पौधा है क्योंकि ये हार्ट की गति को धीमा कर देता है जिससे मौत हो जाती है। 

Deadly plants flowers and fruits in the world
एकोनिटम फूल - फोटो : Social media

इसका सबसे जहरीला हिस्सा होता है जड़, लेकिन पत्तों में भी जहर होता है। दोनों में न्यूरोटॉक्सिन होते हैं, यानी वो जहर जो दिमाग पर असर करता है। इसे त्वचा भी सोख सकती है। जब ये फूल, पत्ते या इसकी जड़ त्वचा से संपर्क में आते हैं तो वहां झुनझुनी पैदा होती है, वह हिस्सा अकड़ने लगता है। अगर गलती से इसे खा लिया जाए तो उल्टी और दस्त का दौर शुरू हो जाता है। 

Deadly plants flowers and fruits in the world
एकोनिटम फूल - फोटो : Social media

2010 में ब्रिटेन में भारतीय मूल की एक महिला लखवीर सिंह को हत्या का दोषी पाया गया था। उन्होंने अपने प्रेमी को कड़ी में इंडियन एकोनाइट मिला कर दे दिया था। इसके कारण प्रेमी की पाचन शक्ति तो गड़बड़ा ही गई, साथ ही उसके हृदय की गति धीमी हो गई जिसके चलते उसकी मौत हो गई। लेकिन हर बार ऐसा हो, ये जरूरी नहीं है। विशेषज्ञ जॉन रॉर्बटसन के मुताबिक, हमारी उल्टी करने की क्षमता के कारण कई लोग अपनी कहानी बताने के लिए बच भी जाते हैं। राबर्टसन कहते हैं, 'मैंने उन लोगों से बात की है, जो इसे खाने के बाद भी जीवित थे। एक दंपत्ति ने गलती से इसकी पत्तियों को सलाद में इस्तेमाल कर लिया। अगले 24 घंटे तक दोनों की स्थिति बेहद खराब रही लेकिन दोनों बच गए।' आम मान्यता ये है कि पौधों में ये टॉक्सिन या जहर खुद की सुरक्षा के लिए विकसित हुआ है। इसके चलते यह पौधा कीटों और जानवरों से अपना बचाव कर पाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deadly plants flowers and fruits in the world
हॉगवीड का पौधा - फोटो : Social media

ऐसा ही एक पौधा है हॉगवीड (हेरेसलियम मांटेगाजिएनम)। अगर यह इंसानों की त्वचा के संपर्क में आए और फिर सूर्य की रोशनी से रिएक्ट करे तो त्वचा पर जलन उत्पन्न करने लगता है। हालांकि गाजर, अजवाइन और नींबू के पौधों में भी यह गुण होता है और बुरी परिस्थितियों में ये पौधे त्वचा पर छाले कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Deadly plants flowers and fruits in the world
मैनकीनील पेड़ - फोटो : Social media

इसी तरह दक्षिणी अमरीका के उत्तरी हिस्से यानी फ्लोरिडा और कैरेबियाई द्वीप में भी उगने वाला पौधा मैनकीनील (हिप्पोमाने मैनकीनीला) को छूना भी खतरनाक माना जाता है। इसे भी दुनिया के खतरनाक पौधों में एक माना जाता है। इसके आसपास चेतावनी के संकेत वाला बोर्ड भी आपको नजर आ सकता है। इस पौधे के नीचे बारिश में खड़ा होना भी खतरनाक हो सकता है। इसके पत्तों से टकरा कर आने वाला पानी भी त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाता है। इन पौधों को जलाना भी खतरनाक हो सकता है। इसके धुंए के संपर्क में आने से आंखों की रोशनी तक जा सकती है और सांस की समस्या भी हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed