फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक ऐसा अजीब सीरियल किलर, जो इंसानों का नहीं बिल्लियों का करता था कत्ल

Mon, 03 Feb 2020 02:34 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 03 Feb 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
Croydon Cat Serial Killer who killed more than 400 cats and various other animals across England
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इंसानों को मारने वाले एक से एक सीरियल किलर के बारे में आपने सुना होगा, लेकिन क्या कभी ऐसे सीरियल किलर के बारे में आपने सुना है जो इंसानों का नहीं बल्कि बिल्लियों का कत्ल करता था। जी हां, यह सुनने में बड़ा अजीब लगता है, लेकिन कुछ साल पहले ब्रिटेन के अलग-अलग इलाकों में कुछ ऐसी ही खौफनाक घटनाएं घटी थीं, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। इन घटनाओं की वजह से ब्रिटेन के लोग खौफ में जीने लगे थे। 

Croydon Cat Serial Killer who killed more than 400 cats and various other animals across England
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ये अजीब सीरियल किलर पालतू जानवरों को अपना शिकार बनाता था, जिसमें खरगोश और उल्लू के बच्चे भी शामिल हैं, लेकिन इसमें पालतू बिल्लियों की संख्या सबसे ज्यादा है। इसने पूरे ब्रिटेन में 400 से ज्यादा बिल्लियों और कई अन्य जीव-जंतुओं की बेरहमी से हत्या की और उनके शव क्षत-विक्षत कर दिए। 

Croydon Cat Serial Killer who killed more than 400 cats and various other animals across England
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : stock.adobe.com

इस मामले की शुरुआत साल 2014 में दक्षिण लंदन के क्रॉयडन शहर से हुई थी। इसलिए मीडिया ने इसे 'क्रॉयडन कैट सीरियल किलर' का नाम दिया। इसे 'एम-25 कैट किलर' के नाम से भी लोग जानते हैं। शुरुआत क्रॉयडन से हुई, लेकिन धीरे-धीरे बिल्लियों की बेरहमी से हत्या की वारदातें पूरे लंदन में फैल गईं और देखते ही देखते इस कैट सीरियल किलर की दहशत पूरे ब्रिटेन में फैलने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Croydon Cat Serial Killer who killed more than 400 cats and various other animals across England
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा था कि यह सीरियल किलर पालतु पशुओं को खाने-पीने की चीजों से ललचा-फुसलाकर अपने पास बुलाता और फिर धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या कर देता। इसके बाद वह सबूत मिटाने के लिए उनके शव को बुरी तरह क्षत-विक्षत कर देता।

विज्ञापन
Croydon Cat Serial Killer who killed more than 400 cats and various other animals across England
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस अजीब सीरियल किलर को पकड़ने के लिए दिसंबर 2015 में पुलिस टीम गठित कर एक विशेष ऑपरेशन लांच किया गया, जिसका नाम 'ताकाहे' रखा गया था। इतना ही नहीं सीरियल किलर के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने के लिए पुलिस ने उन बिल्लियों का पोस्टमॉर्टम भी कराया, जिनकी हत्या की गई थी। कहते हैं कि महज 10 बिल्लियों के पोस्टमॉर्टम पर ही 7500 पाउंड यानी करीब सात लाख रुपये खर्च हो गए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed