Viral Video: छोटे बच्चे के साथ फुटबॉल खेलते नजर आया कौआ, चोंच से बॉल को कर रहा था पास, देखें वीडियो
Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा धीरे-धीरे फुटबॉल को कौए की तरफ किक करता है, और कौआ अपनी चोंच से गेंद को वापस बच्चे की ओर धकेल देता है। यह पासिंग का खेल कुछ देर तक चलता रहता है और दोनों के बीच की यह तालमेल लोगों को बहुत पसंद आ रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे हैरतअंगेज वीडियो वायरल होते हैं, जो न केवल हमारा मनोरंजन करते हैं, बल्कि हम यह भी सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि वाकई दुनिया में कितनी ज्यादा क्रिएटिविटी आ गई है। अब हाल ही में, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस वीडियो में एक कौआ और एक छोटा बच्चा एक-दूसरे के साथ फुटबॉल खेलते दिखाई दे रहे हैं। यह न केवल सबसे अलग है, बल्कि देखने में बेहद ही मनमोहक भी है। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और हजारों लोगों का दिल जीत चुका है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वायरल वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो माइक्रोब्लॉगिंग साइट ‘एक्स’ पर @thegoanonline नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ दी गई जानकारी के अनुसार यह सीन दक्षिण गोवा के किसी स्थान का है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, “एक वीडियो में दक्षिण गोवा में एक कौआ एक बच्चे के साथ फुटबॉल खेलता हुआ नजर आ रहा है। यह वाकई बेहद खूबसूरत है।” वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा धीरे-धीरे फुटबॉल को कौए की तरफ किक करता है, और कौआ अपनी चोंच से गेंद को वापस बच्चे की ओर धकेल देता है। यह पासिंग का खेल कुछ देर तक चलता रहता है और दोनों के बीच की यह तालमेल लोगों को बहुत पसंद आ रही है।
In a rare video, a crow is seen playing #football with a child somewhere in South Goa pic.twitter.com/jVynpLGC0V
— The Goan 🇮🇳 (@thegoanonline) May 20, 2025
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दीं ऐसी प्रतिक्रियाएं
अब तक इस वीडियो को 27,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी उत्साहित हैं और लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने इसे “खूबसूरत”, “दिल छू लेने वाला” और “सबसे हटकर” बताया है। एक यूजर ने लिखा, “ऐसा नजारा रोज-रोज देखने को नहीं मिलता।” दूसरे यूजर ने टिप्पणी की, “लगता है कौआ पालतू है, जो बिना किसी डर के बच्चे के साथ खेल रहा है।” एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा, “शायद ये कौआ पिछले जन्म में फुटबॉलर रहा होगा।” वहीं, कुछ लोगों ने इसे और भी मजेदार बना दिया। एक यूजर ने पूछा, “क्या यह खिलाड़ी रविवार को खेलने आ सकता है? हमें स्ट्राइकर की ज़रूरत है।” किसी ने कौए को “क्राउनाल्डो” और “क्राउनाल्डिन्हो” जैसे नाम देकर मशहूर फुटबॉलर्स की तरफ चुटकी ली।