{"_id":"69de356b69fee476f800bf39","slug":"cobra-vs-peacock-mor-aur-saap-ki-dushmani-ki-kahani-peacock-cobra-video-2026-04-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Cobra vs Peacock: फन फैलाए बैठा था जहरीला कोबरा, तभी सामने गए मोर और मोरनी, क्या है दोनों की दुश्मनी की कहानी?","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Cobra vs Peacock: फन फैलाए बैठा था जहरीला कोबरा, तभी सामने गए मोर और मोरनी, क्या है दोनों की दुश्मनी की कहानी?
Tue, 14 Apr 2026 06:09 PM IST
Dharmendra Kumar Singh
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Tue, 14 Apr 2026 06:09 PM IST
सार
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद दुर्लभ वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सांप और आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्या होता है?
विज्ञापन
फन फैलाए बैठा था जहरीला कोबरा, तभी सामने गए मोर और मोरनी
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: रंग-बिरंगे पंखों वाला मोर दुनिया का सबसे खूबसूरत और शांत पक्षी माना जाता है। लेकिन मनमोहक दिखने मोर सापों का सबसे बड़ा है। सांप और नेवले की दुश्मनी के बारे में हम सभी जानते हैं, लेकिन सांप और मोर की दुश्मनी भी प्रकृति की दिलचस्प कहानी है। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। ऐसे मामले देखना बेहद दुर्लभ होता है, क्योंकि बहुत मुश्किल से यह दृश्य को मिलते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल दुर्लभ वीडियो में मोर और सांप आमने-सामने हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोग हैरान हैं। वीडियो में दो मोर और एक मोरनी दिख रही है। उनके सामने कोबरा फन फैलाए खड़ा है।
विज्ञापन
सांप को दोनों घूर रहे हैं और वो उसके पास पहुंच जाते, लेकिन दोनों में कोई भी किसी पर हमला नहीं बोलता है। दोनों की बीच दूरी बरकरार रहती है। वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स का कहना है कि मोर और सांप की दुश्मनी पुरानी है। एक अन्य ने लिखा है कि सांप को मोर खा जाते हैं। यह सोच रहे हैं, नहीं तो अभी सांप को खा गए होते।
विज्ञापन
View this post on Instagram
Viral Video: अनोखे तरीके से सजी दूल्हे की गाड़ी, फूल की जगह फल आए नजर, वायरल हुआ वीडियो
जानिए क्या कहता है विज्ञान?
जीव विज्ञान का कहना है कि सांप और मोर में कोई निजी दुश्मनी नहीं होती हैं। दोनों के बीच विशुद्ध रूप से शिकारी और शिकार का संबंध है। शांत दिखने मोर एक सर्वाहारी पक्षी है। मोर के पैरों के नाखून नुकीले और चोंच बेहद मजबूत होती है। यह पक्षी छोटे कीड़े-मकोड़ों और सांप को बेहद चाव से खाते हैं। अगर मोर का सामना सांप या जहरीले कोबरा से होता है, तो अपनी फुर्ती का इस्तेमाल करता है।
Viral News: कैसे मैनेजर की गलती की वजह से इंजीनियर को छोड़नी पड़ी नौकरी? शख्स ने शेयर की अपनी दर्दभरी कहानी
विज्ञान कहता है कि बारिश के मौसम में सांप और दूसरे कीड़े-मकोड़े पानी भर जाने के कारण अपने बिलों से बाहर आ जाते हैं। मोर जानते हैं कि अब उन्हें आसानी से उनका पसंदीदा शिकार मिलेगा। इसलिए कहते सकते हैं कि यह उनके लिए दावत का समय होता है। दोनों के बीच यह दुश्मनी प्रकृति की बनाया गया चक्र है कि यह पर्यावरण में सांपों की आबादी को नियंत्रित करता है।