{"_id":"69ea269e3be669a149064673","slug":"china-home-tutor-job-beijing-family-highest-salary-16-lakhs-per-month-viral-news-in-hindi-2026-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Zara Hatke: यहां निकली है शानदार नौकरी, हर महीने मिलेगी 16 लाख से ज्यादा सैलरी, सिर्फ करना होगा ये आसान काम","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Zara Hatke: यहां निकली है शानदार नौकरी, हर महीने मिलेगी 16 लाख से ज्यादा सैलरी, सिर्फ करना होगा ये आसान काम
Sat, 25 Apr 2026 12:08 PM IST
Dharmendra Kumar Singh
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:08 PM IST
सार
Zara Hatke: चीन में एक अमीर परिवार ने होम ट्यूटर के लिए विज्ञापन निकाला है। इस विज्ञापन में उन्होंने सालान दो करोड़ से ज्यादा सैलरी देने की बात कही है। अब यह विज्ञापन वायरल हो गया है।
विज्ञापन
यहां निकली है शानदार नौकरी, हर महीने मिलेगी 16 लाख से ज्यादा सैलरी
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
Zara Hatke: आज के समय में हर कोई अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देना चाहता है। इसके लिए लोग अच्छे से अच्छे स्कूलों में बच्चे का दाखिला कराते हैं। अब इस चीन में एक अमीर परिवार ने अपने 4 साल के बच्चे के लिए होम ट्यूटर का विज्ञापन निकाला है। उन्होंने ट्यूटर के लिए इतनी सैलरी ऑफर की है, जिसके बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा। इतनी सैलरी तो कॉरपोरेट कंपनियां बड़े अधिकारियों को भी नहीं देती हैं।
विज्ञापन
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में एक परिवार ने अपने चार साल के बेटे के लिए ट्यूटर के लिए विज्ञापन निकाला है। उन्होंने इस विज्ञापन में टीचर को दो करोड़ रुपये से भी ज्यादा सैलरी देने को कहा है। चीन की राजधान बीजिंग में परिवार रहता है। इनको एक ऐसे शख्स की तलाश है जो एक्टिव, प्रकृति प्रेमी और ऊर्जा से भरा हो। हालांकि, इस काम के लिए परिवार ने महिलाओं को प्राथमिकता दी हैष
विज्ञापन
इतनी सैलरी के लिए होम ट्यूटर को अच्छी अंग्रेजी आनी चाहिए। साथ ही वह शारीरिक रूप से फिट और युवा महिला हो। बीजिंग में चार साल के बच्चे की निजी ट्यूटर यह योग्यता जरूरी है।
विज्ञापन
Snake News: कैसे पता करें सांप ने काटा है या मकड़ी ने? इस निशान को देखकर ऐसे करें पहचान
क्या है होम ट्यूटर की योग्यता?
ट्यूटर को घर में कई आयाओं के साथ काम करना होगा। इसके साथ ही एक छोटे लड़के और उसकी एक साल की बहन की शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करना है। दोनों बच्चों के बीच भाई-बहन वाली लड़ाई भी हमेशा होती रहेगी, जिसे संभालना भी आना चाहिए। परिवार ने शुरुआती वर्षों में एक महिला ट्यूटर को प्राथमिकता दी है।
Royal Wedding Cake: करोड़ों की शादी, लाखों की कीमत और 3500 घंटे की मेहनत, चर्चा में शाही शादी का फ्रेंच केक
विज्ञापन में लिखा है कि ट्यूटर प्रकृति प्रेमी और ऊर्जावान होनी चाहिए। उसका स्वभाव हंसमुख होना चाहिए। इसके साथ ही उसे छोटे बच्चों के साथ काम करने में खुशी मिलती हो। शारीरिक रूप से स्वस्थ और तंदुरुस्त भी होना चाहिए। धूम्रपान न करने वाला हो। उसे विशिष्ट अंग्रेजी का ज्ञान हो। बच्चे को ऐसी शिक्षा देनी है कि भविष्य में वो अमेरिका या उस जैसे किसी देश में जाकर शिक्षा प्राप्त कर सके।