फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Children caught a 15 feet long python in their hands like a toy people were left sweating in a Viral Video

Viral Video: बिना किसी डर के बच्चों ने खिलौने की तरह हाथों में पकड़ा 15 फीट लंबा अजगर, लोगों के छूटे पसीने

Tue, 08 Jul 2025 09:55 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 08 Jul 2025 09:55 AM IST
सार

Viral Video: यह अजगर अपने आकार और ताकत के लिए जाना जाता है, जो अपने शिकार को शरीर से जकड़ कर मारता है और फिर धीरे-धीरे निगल जाता है। लेकिन वायरल वीडियो में लोग इसे कुछ इस तरह से पकड़े हुए हैं, जैसे वह कोई बेजान वस्तु हो।

विज्ञापन
Children caught a 15 feet long python in their hands like a toy people were left sweating in a Viral Video
बिना किसी डर के बच्चों ने हाथों से पकड़ा अजगर - फोटो : एक्स@gharkekalesh

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बड़े अजगर को लोग अपने हाथों से उठाकर ले जाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे और बड़े मिलकर लगभग 15 फीट लंबे अजगर को बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के सड़क पर लेकर चल रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह अजगर अपने आकार और ताकत के लिए जाना जाता है, जो अपने शिकार को शरीर से जकड़ कर मारता है और फिर धीरे-धीरे निगल जाता है। लेकिन वायरल वीडियो में लोग इसे कुछ इस तरह से पकड़े हुए हैं, जैसे वह कोई बेजान वस्तु हो। बारिश के मौसम में सांपों का निकलना आम बात है, लेकिन इस बार ग्रामीणों का रवैया लोगों को हैरान कर गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि 5–6 बच्चे अजगर के शरीर को संभाले हुए हैं और एक व्यक्ति सांप का मुंह पकड़े हुए है। क्योंकि अजगर का मुख्य हमला मुंह और उसकी जकड़न से होता है। इसलिए उसे काबू में रखने के लिए मुंह पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी था।
विज्ञापन




बच्चों ने हाथों से पकड़ा अजगर
यह घटना उस समय चर्चा में आ गई जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था) पर @gharkekalesh नामक यूजर ने यह वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 15 फीट लंबा अजगर देखा गया, जिसे बच्चों और ग्रामीणों ने हाथों में पकड़ लिया।” इस वीडियो को अब तक 40 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 700 से अधिक लाइक्स और 50 से ज्यादा प्रतिक्रियाएं मिल चुकी हैं।

वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं बेहद दिलचस्प रहीं। एक यूजर ने लिखा, “लगता है अजगर की भी रैली निकाल दी गई है।” वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “इतना लंबा है कि लोग इसे पाइप समझ रहे हैं।” किसी ने लिखा, “भारत शुरुआती लोगों के लिए नहीं है।” तो किसी ने मजाक में कहा, “अब यह अजगर दोबारा इंसानों के इलाके में नहीं आएगा।”

दो वर्गों में बंटा सोशल मीडिया
जहां कुछ लोग इस घटना को साहसी करार दे रहे हैं, वहीं कई यूजर्स ने इसे खतरनाक और गैर जिम्मेदाराना बताया है। अजगर जैसे जहरीले और ताकतवर सांप को बिना किसी पेशेवर मदद के हैंडल करना जान जोखिम में डालने जैसा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed