फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Chhattisgarh raipur one man set his friend bike on fire at a petrol pump cctv footage video viral

Viral: दोस्त ने सिगरेट पीने से रोका तो भड़का युवक, पेट्रोल पंप पर बाइक में लगा दी आग, वायरल हुआ भयानक वीडियो

Fri, 20 Feb 2026 09:52 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 20 Feb 2026 09:52 PM IST
सार

Viral Video: सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक पेट्रोल पंप पर फ्यूल भरवाते समय एक युवक ने लाइटर से बाइक में आग लगा दी। मौके पर मौजूद पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने तुरंत आग बुझाकर बड़ा हादसा टाल दिया। वीडियो देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। 

विज्ञापन
Chhattisgarh raipur one man set his friend bike on fire at a petrol pump cctv footage video viral
युवक ने पेट्रोल पंप पर लाइटर से बाइक में आग लगा दी - फोटो : @contentkikamii

विस्तार

Viral Video: पेट्रोल पंप पर सिगरेट, माचिस और लाइटर मना होता है, क्योंकि पेट्रोल की भाप अत्यंत ज्वलनशील होती है और थोड़ी सी चिंगारी या आग से भयंकर आग लग सकती है। हाल ही में पेट्रोल पंप पर बाइक में आग लगने से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें पेट्रोल पंप पर फ्यूल भरवाते समय एक युवक ने लाइटर से बाइक में आग लगा दी। मौके पर मौजूद पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने तुरंत आग बुझाकर बड़ा हादसा टाल दिया। वीडियो देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। 

विज्ञापन

 

वीडियो की शुरुआत एक पेट्रोल पंप से होती है, जहां फ्यूल भरवाते समय एक युवक ने पेट्रोल पंप परिसर के अंदर सिगरेट जलाने की कोशिश की। इस दौरान उसके दोस्त ने इसका विरोध किया और उसे रोकने की कोशिश की तो युवक ने लाइटर से उसकी बाइक में आग लगा दी। जिससे फ्यूल नोजल पाइप में भी आग लग गई। 

विज्ञापन

Viral Video: मगरमच्छ को छेड़ते ही पल भर में पलटा खेल, जिसने भी देखा फटी रह गई आंखें

विज्ञापन
विज्ञापन

Viral Video: किंग कोबरा को गले में लपेट शख्स कर रहा था स्टंट, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

 

युवक ने जब पेट्रोल भरवाने के लिए बाइक का टैंक खोला तो उसके दोस्त ने एक सिगरेट निकाली और उसे जलाने लगा। ऐसे में गुस्से में उसने लाइटर से फ्यूल नोजल पाइप में आग लगा दी। आग तेजी से बाइक के फ्यूल टैंक और पंप मशीन तक फैल गई जिसके भड़कने पर दोनों आरोपी और एक पंप कर्मचारी तुरंत वहां से भागे। लेकिन फिर एक कर्मचारी ने अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पा लिया।  बता दें कि ये पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। 

Viral Video: करंट लगने के बाद भी सांप ने नहीं मानी हार, हिम्मत देख थमी लोगों की सांसें, देखें वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @contentkikamii नाम की आईडी से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, रायपुर में पेट्रोल पंप पर एक व्यक्ति ने आग लगा दी। कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तबाही को टाला...सीसीटीवी फुटेज में छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित संगीता फ्यूल्स पेट्रोल पंप के नोजल के पास एक व्यक्ति को आग लगाते हुए दिखाया गया है। कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तबाही को टाल दिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो को अब तक कई हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed