फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   CCTV footage from a Delhi hotel recorded a couple private moment, but Jubin Nautiyal song saved the day

Viral: दिल्ली के होटल में CCTV लगाकर रिकॉर्ड किया कपल का प्राइवेट मोमेंट, लेकिन जुबिन नौटियाल के गाने ने बचाया

Sat, 06 Dec 2025 09:38 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 06 Dec 2025 09:38 AM IST
सार

Viral Video: दिल्ली के एक 4-स्टार होटल को लेकर एक शख्स ने ऐसा दावा कर दिया, जिसने सबको हैरान कर दिया। उसके मुताबिक, एक कपल ने वहां कमरा बुक किया था, लेकिन बाद में पता चला कि उनके रूम में गुपचुप कैमरा लगा हुआ था।

विज्ञापन
CCTV footage from a Delhi hotel recorded a couple private moment, but Jubin Nautiyal song saved the day
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik.com

विस्तार

इंटरनेट पर ऐसे-ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं जिन्हें देखकर कभी गुस्सा आता है तो कभी डर लगने लगता है कि आखिर लोग किस हद तक गिर सकते हैं। आजकल प्राइवेट मोमेंट्स को रिकॉर्ड करना फिर उन्हें सोशल मीडिया पर डाल देना लोगों के लिए जैसे मजाक बन गया है। जबकि यह न सिर्फ अनैतिक है, बल्कि कानून के हिसाब से भी गंभीर अपराध है। लेकिन फिर भी कुछ लोग दूसरों की जिंदगी को बर्बाद करने में एक पल नहीं लगाते। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह घटना
इसी तरह का एक मामला हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो में बताया गया है। वीडियो में एक शख्स अपनी आंखों देखी घटना शेयर करता है। उसकी बात सुनकर समझ आता है कि इंसानियत नाम की चीज कुछ लोगों में बची ही नहीं। उसने बताया कि वह दिल्ली से वापस आया है और जिस होटल में रुका था, वहीं उसे एक ऐसा मामला सामने आया जिसने उसे अंदर तक हिला दिया।
विज्ञापन


होटल के रूम में लगा था सीसीटीवी कैमरा
वह कहता है कि होटल के बाहर खड़ा था, तभी उसे पता चला कि उसी होटल में एक कपल भी ठहरा हुआ था। कपल शायद मैरिड था और हनीमून के लिए आया था। होटल भी कोई साधारण जगह नहीं थी, बल्कि पूरा चार-स्टार सेटअप था। लेकिन इस होटल की असलियत तब खुली जब पता चला कि उनके रूम में होटल स्टाफ ने चोरी-छिपे कैमरा लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by BALRAJ 2.0 (@balrajsyal)




निजी पलों को कर रहे थे रिकॉर्ड
इसके बाद जो खुलासा हुआ, वह और भी खतरनाक था। होटल वालों ने सिर्फ कैमरा लगाया ही नहीं था, बल्कि उस कपल के सबसे निजी, सबसे निजी पलों का वीडियो रिकॉर्ड करके इंटरनेट पर अपलोड भी कर दिया। जब यह बात सामने आई तो होटल के बाहर पुलिस की भीड़ जमा हो गई। साइबर सेल भी तुरंत एक्टिव हो गया।


वीडियो अपलोड होने के बाद भी ऐसे बचा कपल
वीडियो में शख्स ने बताया कि कपल की हालत दयनीय थी। दोनों रो रहे थे, शर्मिंदा थे, सदमे में थे। पुलिसवालों को भी समझ नहीं आ रहा था कि इतने घिनौने काम पर कैसे रिएक्ट करें। लेकिन एक अजीब-सी राहत वाली बात यह थी कि कपल ने कमरे में उस वक्त जुबिन नौटियाल के गाने बजाए हुए थे। जब होटल स्टाफ ने वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड किया तो गानों की वजह से कॉपीराइट स्ट्राइक लग गई और वीडियो तुरंत हट गया। वरना पता नहीं कितने लोगों ने वह प्राइवेट मोमेंट देख लिया होता।

लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन
इस पूरी घटना को कॉमेडियन और आर्टिस्ट बलराज स्याल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए लिखा, “सावधान रहें, सतर्क रहें। जुबिन नौटियाल का शुक्रिया।” उनकी यह री़ल 80 लाख बार देखी जा चुकी है और लाखों लोग इसे लाइक कर चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और होटल का नाम सार्वजनिक करने की मांग भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed