Car Viral Video: आ गई बिना टायर वाली अनोखी कार, सड़क पर देखने के लिए लगी लोगों की भीड़, वीडियो वायरल
सबसे खास बात यह है कि बिना टायर वाली नीले रंग की कार सड़क पर दौड़ लगा रही है। इस कार को देखने वालों की भीड़ लगी हुई है।
विस्तार
Car Viral Video: वाहन की दुनिया में हर दिन नई-नई गाड़ियां लाॅन्च होती रहती हैं। मोटर कंपनियां ग्राहकों को लुभाने और अपने साथ जोड़े रखने के लिए नए फीचर्स और डिजाइन के साथ बाजार में गाड़ियां उतार रही हैं। लेकिन क्या आपने अभी तक ऐसी कार देखी है, जो बिना टायर के चलती हो? या उसका निचला हिस्सा गायब हो।
अब आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि आखिर ऐसी कार कोई क्यों बनाएगा? अगर बन भी गई, तो आखिर चलेगी कैसे? अब आपको अपने इन सवालों का जवाब सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को देखकर मिल जाएगा। इस वीडियो को देखकर चौंक जाएंगे। सबसे खास बात यह है कि बिना टायर वाली नीले रंग की कार सड़क पर दौड़ लगा रही है। इस कार को देखने वालों की भीड़ लगी हुई है।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को ट्विटर पर @Rainmaker1973 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यह वीडियो नौ सेकेंड का है, जिसमें हल्के नीले रंग की कार सड़क पर चलती हुई दिख रही है। लेकिन सबसे हैरानी वाली बात यह है कि टायर, सीट और निचला हिस्सा गायब है। यह कार इन सभी के बिना किस काम की है।
Optical Illusion: तेज नजर वाले ही तस्वीर में 15 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं चूहा, बड़े-बड़े सूरमा हो गए हैं फेल
The lowest car in the world
— Massimo (@Rainmaker1973) June 25, 2023
[📹 carmagheddon (IT): https://t.co/9z0IrZySua]pic.twitter.com/AvExqIFJnA
Ajab-Gajab: क्या नरभक्षी थे इंसान के पूर्वज, एक दूसरे को मारकर खाते थे? वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा
वीडियो में दिख रहा है कि अजीबोगरीब कार को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है। खबर लिखे जाने तक सोशल मीडिया पर इस वीडियो को 37 लाख लोग देख चुके थे, जबकि लाखों लोगों ने इस लाइक किया है।
Ajab-Gajab: धोखेबाज निकली महिला टीचर! 24 साल में 20 साल रही छुट्टी पर, खुली पोल तो मिली ऐसी सजा
यह कार भले ही धीरे-धीरे चल रही हो, लेकिन यह कार बनाना सबके बस की बात नहीं है। एक यूट्यूब चैनल पर इस कार को बनाने का पूरा प्रोसेस दिखाया गया है। वीडियो के आखिर में देख सकते हैं कि एक शख्स इस कार को कंट्रोल कर रहा है। वीडियो में इस कार को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।