फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Ajab-Gajab: Italy's worst employee, women Teacher fired finally for skipping work for 20 years

Ajab-Gajab: धोखेबाज निकली महिला टीचर! 24 साल में 20 साल रही छुट्टी पर, खुली पोल तो मिली ऐसी सजा

Thu, 29 Jun 2023 07:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 29 Jun 2023 07:20 PM IST
सार

साहित्य और दर्शन पढ़ाने के लिए स्कूल में उसकी नियुक्ति हुई थी, लेकिन वह बीमारी का बहाना बनाकर या फिर कॉन्फ्रेंस में जाने के लिए छुट्टियां लेकर गायब रहती थी।

विज्ञापन
Ajab-Gajab: Italy's worst employee, women Teacher fired finally for skipping work for 20 years
women Teacher fired finally for skipping work for 20 years - फोटो : iStock

विस्तार

Ajab-Gajab: सोशल मीडिया पर हर दिन हैरान करने वाली खबरें पढ़ने और सुनने को मिलती हैं। अब इन दिनों एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसके बारे में जानकर चौंक जाएंगे। दरअसल, एक महिला कर्मचारी ने अपनी नौकरी के दौरान ऐसी धोखेबाजी की है, जिसके बारे में जानकर आप यकीन नहीं करेंगे। यह खबर पूरी तरह सच है और इस धोखेबाज कर्मचारी को 'सबसे बुरे कर्मचारी' का टाइटल दिया गया है। प्रशासन ने इस महिला कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


यह पूरा मामला इटली का है और पेशे से आरोपी महिला शिक्षक है। उसने अपने करियर में अभी तक 24 साल नौकरी की है, लेकिन सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इस दौरान वह 20 साल तक छुट्टी पर रही। वह कभी बीमारी का बहाना बनाकर या कोई तरीका निकालकर छुट्टी पर रहती थी, लेकिन उसकी चोरी पकड़ ली गई। अब उसे अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। इस महिला टीचर को इटली का सबसे बुरा कर्मचारी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पूर करियर में सिर्फ चार साल बच्चों को पढ़ाया

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 56 साल की सिनजियो पाओलिना डी लियो वेनिस के एक स्कूल में 24 साल से टीचर थी। लेकिन सबसे हैरान वाली बात यह है कि उसने 24 साल में सिर्फ चार साल ही कार्य किया और 20 साल छुट्टी लेकर मौज करती रही। इसके लिए सिनजियो ने अलग-अलग बहाना बनाया और सैलरी लेती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Ajab-Gajab: परीक्षा में पास होने से पहले करोड़पति बन गया शख्स, जानिए क्या है पूरी कहानी


साहित्य और दर्शन पढ़ाने के लिए स्कूल में उसकी नियुक्ति हुई थी, लेकिन वह बीमारी का बहाना बनाकर या फिर कॉन्फ्रेंस में जाने के लिए छुट्टियां लेकर गायब रहती थी। अगर स्कूल आती थी, तो ढंग से बच्चों को पढ़ाती भी नहीं थी। छात्रों ने भी शिकायत किया है कि अपने मन से बच्चों को कुछ भी नंबर देती थी। वह कार्य के समय मोबाइल चलाया करती थी। 

Aliens News: इस शहर पर कब्जा करना चाहते हैं एलियंस! आसमान में उड़ता दिखा यूएफओ, पहले दिखी थी रहस्यमय परछाई

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि 22 जून को सिनजियो को नौकरी से हटा दिया गया। कोर्ट में मामला पहुंचा तो, जज ने उसे नौकरी के लिए 'बिल्कुल अनुपयुक्त बताया। स्कूल के समय उसे समुद्र के किनारे टहलते हुए देखा गया था। जबकि उसका कहना था कि वह बीमार है और घर पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed