फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Cab driver caught watching Shin-Chan cartoon instead of Google Map Post goes viral on Internet

Driver Watching Cartoon: गूगल मैप की जगह शिन-चैन कार्टून देखते पकड़ा गया कैब ड्राइवर, लोग बोले- क्या हो रहा है

Thu, 27 Mar 2025 12:48 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 27 Mar 2025 12:48 PM IST
सार

Driver Watching Shinchan: दरअसल, वीडियो में दिखाया गया है कि एक कैब ड्राइवर यात्रा के दौरान गूगल मैप की जगह शिनचैन कार्टून देख रहा होता है। आइए जानते हैं कि इस पर लोगों की क्या प्रतिक्रिया है।

विज्ञापन
Cab driver caught watching Shin-Chan cartoon instead of Google Map Post goes viral on Internet
'शिन-चैन' कार्टून देख रहा था ड्राइवर - फोटो : रेडिट r/indiasocial

विस्तार

आज कल हमारे सामने ऐसी कई खबरें आती हैं, जिसे पढ़कर हमें हैरानी होने के साथ-साथ हंसी भी आती है। सोशल मीडिया के इस दौर में हर चीज का वीडियो आसानी से उपलब्ध हो जाता है। फिर चाहे वो डांसिंग रील हो या फिर कोई कार्टून हो। अब हाल ही में, इंटरनेट पर कैब ड्राइवर का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों की हंसी छूट जा रही है। दरअसल, वीडियो में दिखाया गया है कि एक कैब ड्राइवर यात्रा के दौरान गूगल मैप की जगह शिनचैन कार्टून देख रहा होता है। आइए जानते हैं कि इस वीडियो पर लोगों की क्या प्रतिक्रिया है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडियो
आज के बदलते दौर में कैब सर्विसेज ने हमारे जीवन को काफी आसान बना दिया है। लोगों के सफर को बेहद आसान बना दिया है। लोकल ट्रांसपोर्ट की भीड़ और ट्रैफिक की झंझट से बचने के लिए लोग कैब बुक कर लेते हैं, ताकि बिना किसी परेशानी के अपनी मंजिल तक पहुंच सकें। लेकिन हाल ही में, एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे देख हर किसी की हंसी छूट जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

'शिन-चैन' कार्टून देखते पकड़ा गया कैब ड्राइवर
हाल ही में, एक कैब ड्राइवर का पोस्ट सामने आया है, जिसे रैडिट पर पोस्ट किया गया है। इसमें दिखाया गया है कि एक कैब में पैसेंजर और ड्राइवर बैठे होते हैं। अचानक से पैसेंजर का ध्यान ड्राइवर की तरफ जाता है और उसे यह समझ आता है कि ड्राइवर का ध्यान सड़क पर नहीं बल्कि मोबाइल फोन पर है। जब पास से देखा तो ड्राइवर ने स्टीयरिंग वील पर अपना फोन सेट किया था और गूगल मैप की जगह 'शिन-चैन' कार्टून देख रहा था और इसका मजा ले रहा था।

विज्ञापन

लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रियाएं
इस पोस्ट के वायरल होने के बाद लोगों ने इस वीडियो पर अपनी ढेर सारी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, "चलो अच्छा हुआ कि सिर्फ शिन-चैन देख रहा था, कुछ और नहीं।" दूसरे यूजर ने लिखा,  "क्या आपको इस बात से डर नहीं लगा कि आपकी कैब ऐसे चलाई जा रही थी?" वहीं, एक और यूजर ने लिखा,  "भाई साहब, अपने अंदर के बच्चे को जिंदा रखते हुए बड़ा बनने की कोशिश कर रहा है।"

वीडियो देख भड़के कई यूजर्स
हालांकि, कई लोगों को यह थोड़ा खतरनाक भी लगा। कुछ और यूजर्स का कहना है कि सड़क पर गाड़ी चलाते वक्त इस तरह से कार्टून देखना वाकई में काफी खतरनाक हो सकता है। इससे एक्सीडेंट का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed