फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Bus conductor loses 15 lakh rupees in salary for trying to pocket 9 rupees in Gujarat

नौ रुपये के चक्कर में बस कंडक्टर को हुआ 15 लाख का नुकसान, हैरान कर देगा पूरा मामला

Tue, 30 Jul 2019 08:49 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 30 Jul 2019 08:49 PM IST
विज्ञापन
Bus conductor loses 15 lakh rupees in salary for trying to pocket 9 rupees in Gujarat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

आमतौर पर बसों में सफर करने वाले लोग कभी-कभी कंडक्टर को पैसे तो दे देते हैं, लेकिन उससे टिकट नहीं लेते या फिर बस कंडक्टर खुद उन्हें टिकट नहीं देता। ऐसे में टिकट चेकिंग के दौरान यात्री जब पकड़े जाते हैं, तो उनपर जुर्माना लगा दिया जाता है, लेकिन गुजरात में ठीक इसके उलट हुआ है। यहां एक बस कंडक्टर को यात्री को महज नौ रुपये का टिकट नहीं देने के चक्कर में 15 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। 

विज्ञापन

यह मामला 16 साल पहले का है। दरअसल, पांच जुलाई, 2003 को गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस में अचानक निरीक्षण के दौरान एक यात्री बेटिकट पाया गया। इस बस के कंडक्टर चंद्रकांत पटेल थे। पूछताछ के दौरान यात्री ने निगम के अफसरों को बताया कि उसने टिकट के पैसे दे दिए हैं, लेकिन कंडक्टर ने उसे टिकट नहीं दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम ने कंडक्टर चंद्रकांत पटेल के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी। इस जांच में चंद्रकांत दोषी पाए गए, जिसके बाद परिवहन निगम ने सजा के तौर पर चंद्रकांत पटेल के मौजूदा वेतन को दो स्टेज कम कर दिया। अब उन्हें अपने वेतन में 15 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ेगा। 

विज्ञापन

परिवहन निगम के मुताबिक, अब चंद्रकांत पटेल को उनकी बाकी बची नौकरी उसी वेतनमान पर करनी पड़ेगी, जो निगम ने निर्धारित की है। निगम के अधिकारियों की मानें तो चंद्रकांत पहले भी कई यात्रियों के साथ ऐसा कर चुके थे, लेकिन उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed