फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Bride Video: bride eating gutkha after wedding fere baran mass marriage video viral

Bride Video: फेरे खत्म होते ही दुल्हन को लगी गुटखे की तलब, दूल्हे के सामने ही पैकेट फाड़कर खाया, वीडियो वायरल

Mon, 29 May 2023 07:34 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 29 May 2023 07:34 PM IST
सार

शादी के जोड़े में दुल्हन को गुटखा खाता देखकर लोग हैरान हैं और अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पति के सामने दुल्हन ने हाथ में गुटखा लिया, उसमें जर्दा मिलाया और खाल लिया।

विज्ञापन
Bride Video:  bride eating gutkha after wedding fere baran mass marriage video viral
bride eating gutkha after wedding - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bride Video: सोशल मीडिया पर हर दिन बेहद मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। आपने पुरुषों को गुटखा खाते हुए देखा होगा, लेकिन इन दिनों एक महिला का गुटखा खाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। सबसे हैरानी वाली बात यह वीडियो एक दुल्हन का है, जो शादी के जोड़े में दिख रही है। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


शादी के जोड़े में दुल्हन को गुटखा खाता देखकर लोग हैरान हैं और अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पति के सामने दुल्हन ने हाथ में गुटखा लिया, उसमें जर्दा मिलाया और खाल लिया।  हालांकि पति फोन पर बात कर रहा था। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


इंटरनेट पर वायरल हो रहा यह वीडियो सिर्फ कुछ ही सेकेंड का है। इस वीडियो को किसी गाड़ी से बनाया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा फोन पर बात कर रहा है, जबकि पास में खड़ी दुल्हन एक पैकेट पकड़े है और उसमें कुछ मिला रही है। जिस तरह पान-मसाला को मिलाया जाता है। इसके बाद वह बिंदास होकर मसाले को मुंह में डालकर खाली पैकेट को बगल फेक देती है। इस वीडियो को देखकर लोग मजे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर के मुताबिक, 26 मई को राजस्थान के बारां में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में 2 हजार 222 जोड़ों की शादी कराई गई। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शादी के इस आयोजन का नाम भी दर्ज हुआ है।

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को हजारों लोग से अधिक लोग देख चुके थे, जबकि सैकड़ों लोगों ने इस लाइक किया है। 

Atlantis Mystery: समुद्र में डूब गया था ये बड़ा शहर? जानिए क्या है अटलांटिस शहर का रहस्य

 

Countries Without Trees: दुनिया के इन देशों में नहीं हैं एक भी पेड़, नाम जानकर हैरत में पड़ जाएंगे आप

अब इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर कई तरह कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि इस दुल्हन का अजय देवगन पसंदीदा हीरो है, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है कि जुबां केसरी दाने-दाने में है केसरी का स्वाद। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed