Viral: शादी के मंडप में नहीं रुका काम, फेरे से पहले दुल्हन ने खोला लैपटॉप, ऑफिस बग ठीक करते हुए फोटो हुई वायरल
Viral Post: इसी चर्चा के बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई, जिसने लोगों को चौंका दिया। कुछ लोग इसे काम के प्रति समर्पण बता रहे हैं, तो कुछ इसे बढ़ते वर्क प्रेशर की तस्वीर मान रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज के समय में भारत में कामकाज की संस्कृति को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। खासतौर पर वर्क प्रेशर और लंबे काम के घंटों को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं। कई कर्मचारी यह महसूस कर रहे हैं कि ऑफिस का काम उनकी निजी जिंदगी पर हावी होता जा रहा है। इसी वजह से “राइट टू डिस्कनेक्ट” जैसे मुद्दे सामने आए हैं। इस मांग के पीछे सोच यह है कि ऑफिस टाइम खत्म होने के बाद लोगों को काम से पूरी तरह दूर रहने का अधिकार मिलना चाहिए। ताकि वे परिवार, सेहत और निजी जीवन पर ध्यान दे सकें। काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन बनाए रखना आज की सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है। तो आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह तस्वीर
इसी बहस के बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। यह तस्वीर ऐसी है, जिसे देखकर कुछ लोग इसे मेहनत और जिम्मेदारी की मिसाल मान रहे हैं, तो कुछ इसे जरूरत से ज्यादा काम के दबाव का नतीजा बता रहे हैं। तस्वीर में एक दुल्हन पूरे शादी के जोड़े में सजी हुई मंडप में बैठी दिखाई देती है। उसके सामने लैपटॉप खुला हुआ है और वह शादी की रस्मों के बीच ऑफिस का काम करती नजर आ रही है। आमतौर पर शादी को जिंदगी का सबसे खास और भावनात्मक पल माना जाता है। ऐसे में मंडप में बैठकर काम करना लोगों को चौंकाने वाला लगा।
People romanticize startups but it is a lot of work.
This is my sister & co-founder @gauri_al at her own wedding, 10 minutes after ceremony, fixing a critical bug at @KoyalAI.विज्ञापन विज्ञापन
Not a photo op, parents yelled at both of us.
When people ask why we won, I'll point to this. pic.twitter.com/ee3wTEYwXG— Mehul Agarwal (@meh_agarwal) December 16, 2025
क्या है तस्वीर की सच्चाई?
जब इस तस्वीर की सच्चाई सामने आई तो मामला और दिलचस्प हो गया। यह तस्वीर AI नाम की स्टार्टअप कंपनी से जुड़ी हुई है। कंपनी के CEO मेहुल अग्रवाल ने खुद इस तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया। मेहुल अग्रवाल ने अपनी पोस्ट में लिखा कि लोग अक्सर स्टार्टअप की जिंदगी को बहुत चमकदार और आसान समझ लेते हैं। लेकिन हकीकत इससे काफी अलग होती है। उन्होंने बताया कि शादी की एक रस्म पूरी होने के लगभग दस मिनट बाद ही कंपनी के सिस्टम में एक बड़ा तकनीकी बग आ गया था। यह समस्या ऐसी थी, जिसे तुरंत ठीक करना जरूरी था। अगर देरी होती, तो कंपनी को नुकसान हो सकता था। ऐसे में गौरी को मंडप में ही बैठकर लैपटॉप खोलना पड़ा और टीम के साथ मिलकर उस तकनीकी दिक्कत को सुलझाना पड़ा।
यूजर्स ने जताई नाराजगी
वहीं दूसरी तरफ कई लोगों ने इस तस्वीर पर नाराजगी भी जताई। उनका मानना था कि काम चाहे कितना भी जरूरी हो, शादी जैसे खास मौके पर खुद के लिए समय निकालना चाहिए। कुछ यूजर्स ने कहा कि वे अपने करियर को लेकर गंभीर हैं, लेकिन निजी खुशियों की कीमत पर नहीं। उनके अनुसार यह तस्वीर आज के वर्क कल्चर पर सवाल खड़े करती है।