फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Boys were standing on a Thar and throwing money When the video went viral the police taught them a lesson

Viral Video: बारात में थार पर खड़े होकर नोट उड़ा रहे थे लड़के, वायरल हुआ वीडियो तो पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

Mon, 10 Nov 2025 01:36 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 10 Nov 2025 01:36 PM IST
सार

Viral Video: दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लड़के शादी की बारात में जमकर ड्रामा करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ दिखता है कि बारात के बीच एक महंगी थार कार चल रही है और उसके ऊपर कुछ युवक चढ़े हुए हैं।

विज्ञापन
Boys were standing on a Thar and throwing money When the video went viral the police taught them a lesson
थार की छत पर चढ़कर नोट उड़ाते दिखे युवक - फोटो : एक्स

विस्तार

शादी का मौका हर किसी के लिए बेहद खास होता है। हर कोई चाहता है कि उसका शादी का दिन यादगार बने ताकि लोग उसे याद रखें। दूल्हा-दुल्हन से लेकर रिश्तेदार और दोस्त ने मिलकर माहौल को मस्ती भरा बना देते हैं। लेकिन कई बार इसी जोश और शोर-शराबे के बीच कुछ लोग ऐसी हरकतें कर बैठते हैं जो खुशी के मौके को शर्मिंदगी में बदल देती हैं। कुछ ऐसा ही हुआ उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में, जहां बारात के जश्न का नजारा अचानक पुलिस केस में बदल गया। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लड़के शादी की बारात में जमकर ड्रामा करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ दिखता है कि बारात के बीच एक महंगी थार कार चल रही है और उसके ऊपर कुछ युवक चढ़े हुए हैं। वे ऊपर से खुलेआम नोट उड़ा रहे हैं जैसे किसी फिल्म का शूट चल रहा हो। नीचे खड़े लोग उन उड़ते नोटों को पकड़ने के लिए दौड़ते नजर आते हैं। उस वक्त थार धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही होती है, कभी रुकती है, कभी थोड़ा आगे बढ़ जाती है।
विज्ञापन


थार की छत पर चढ़कर नोट उड़ाते दिखे युवक
अब इस तमाशे का नतीजा ये हुआ कि सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। कई लोग बारात का मजा लेने के बजाय नोटों को पकड़ने में लग गए। ट्रैफिक रुक गया, लोग परेशान हो गए। किसी ने इस नजारे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया और फिर जो हुआ, उसने इन शरारती बारातियों की खुशी का सारा मजा किरकिरा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने भी तुरंत लिया एक्शन
जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, पुलिस हरकत में आ गई। पता चला कि यह पूरा मामला बुलंदशहर के थाना पहासू इलाके का है। वहां एक मैरिज गेस्ट हाउस में बारात आई थी और उसी बारात के कुछ जोशीले लड़के थार पर चढ़कर नोट उड़ा रहे थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वीडियो की जांच की और उसमें दिख रही थार कार को सीज कर लिया।


इतने रुपये का किया चालान
पुलिस ने बताया कि यह पूरी घटना उनके वाहन से कुछ ही दूरी पर हुई थी। नोट उड़ाने और नीचे गिरते पैसों को लूटने के चक्कर में सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई थी। इस हरकत को लेकर थार के मालिक पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 12 हजार रुपये का चालान काटा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed