{"_id":"68183d369ef96e05020a4749","slug":"boys-of-bihar-made-the-snake-dance-to-the-tune-of-the-nagin-video-goes-viral-on-internet-in-hindi-2025-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: बिहार के लड़कों का नया कारनामा, सांप को ही नचा दिया नागिन की धुन पर, नहीं कर पाएंगे यकीन","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: बिहार के लड़कों का नया कारनामा, सांप को ही नचा दिया नागिन की धुन पर, नहीं कर पाएंगे यकीन
Mon, 05 May 2025 09:55 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 05 May 2025 09:55 AM IST
सार
Snake Dance Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बिहारी लड़कों की मजेदार हरकत लोगों का ध्यान खींच रही है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे कुछ लड़कों ने सड़क पर जा रहे एक सांप को देखकर मस्ती करने की सोची और जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया।
विज्ञापन
सड़क पर रेंगता दिखा सांप
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ऐसे वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसे देख हम ये सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। अगर बात की जाए जुगाड़ और अतरंगी चीजों की तो बिहार का नाम सबसे पहले आता है। बिहार के लड़के पढ़ाई में जितने तेज होते हैं, उतने ही शरारत और मस्ती में भी आगे रहते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बिहारी लड़कों की मजेदार हरकत लोगों का ध्यान खींच रही है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे कुछ लड़कों ने सड़क पर जा रहे एक सांप को देखकर मस्ती करने की सोची और जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप सड़क पर रेंग रहा था। तभी कुछ लड़कों की नजर उस पर पड़ी। मस्ती के मूड में उन्होंने अपने मोबाइल पर मशहूर नागिन धुन बजा दी। जैसे ही धुन बजने लगी सांप ने अपने शरीर को इस तरह हिलाना शुरू किया कि लड़कों को ऐसा लगा मानो वह नागिन धुन पर डांस कर रहा हो। सांप की हरकतें देखकर लड़के हैरान रह गए और हंसते-हंसते कहने लगे, "सांप तो सच में नाच रहा है।" उन्होंने इस पूरे मजेदार नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।
लोगों को पसंद आ रहा है वीडियो
बाद में इस वीडियो को इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया। इंस्टाग्राम पर @vishal_bihari__04 नाम के यूजर ने इसे अपलोड किया है। अब तक इस वीडियो को 2 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं और करीब 10 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी काफी दिलचस्प हैं।
विज्ञापन
यूजर्स ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
वायरल इस वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा, “बस कर भाई, अब नागमणि लेकर ही मानेगा क्या?” वहीं एक और यूजर ने कहा, “ये बिहार है, यहां कुछ भी हो सकता है।” हालांकि, सभी लोग इससे खुश नहीं थे। कुछ ने इसे जानवर के साथ की गई ज्यादती बताया। एक ने कहा, “सांप गर्मी से तड़प रहा था, न कि संगीत पर नाच रहा था।” वहीं दूसरे ने लिखा, “कृपया किसी भी जानवर को परेशान मत करो, उन्हें भी दर्द होता है। इंसानियत भी दिखाओ।”