फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Boy was riding his bike like a snake in front of DTC bus Delhi Police caught him Video goes viral on Internet

Viral Video: DTC बस के आगे नागिन की तरह बाइक नचा रहा था लड़का, दिल्ली पुलिस ने पकड़कर सिखाया बढ़िया सबक

Sat, 07 Jun 2025 10:21 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 07 Jun 2025 10:21 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो में लड़का एक जगह बस के साइड मिरर को पकड़ने की कोशिश करता भी नजर आता है। उसने इस वीडियो पर अब बताओ लोकेशन लिखा हुआ कैप्शन भी डाला और बैकग्राउंड में म्यूजिक जोड़कर इसे एक सोशल मीडिया रील के तौर पर पेश किया।

विज्ञापन
Boy was riding his bike like a snake in front of DTC bus Delhi Police caught him Video goes viral on Internet
लड़के ने डीटीसी बस के आगे किया स्टंट - फोटो : एक्स@ravibdwivedi_ST

विस्तार

दिल्ली में हाल ही में एक लड़के के किए गए खतरनाक स्टंट का वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो गया। इस वीडियो में लड़का बिना हेलमेट के रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइक चलाते हुए दिखाई देता है। वह सड़क पर चलती डीटीसी बस के सामने जिग-जैग अंदाज में बाइक चला रहा था और बार-बार बस का रास्ता रोककर ड्राइवर को आगे बढ़ने से रोक रहा था। हालांकि, इसके बाद वह मुसीबत में भी पड़ जाता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में लड़का एक जगह बस के साइड मिरर को पकड़ने की कोशिश करता भी नजर आता है। उसने इस वीडियो पर अब बताओ लोकेशन लिखा हुआ कैप्शन भी डाला और बैकग्राउंड में म्यूजिक जोड़कर इसे एक सोशल मीडिया रील के तौर पर पेश किया। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैलने लगा, तो दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत मामले पर ध्यान दिया। पुलिस ने पहले डीटीसी कंट्रोल रूम से जरूरी जानकारी जुटाई और फिर वीडियो की बारीकी से जांच करते हुए बाइक का नंबर ट्रैक किया। पता चला कि यह बाइक करीब 13 साल पहले बेची गई थी, लेकिन नए मालिक का नाम आरटीओ रिकॉर्ड में अपडेट नहीं हुआ था। पुलिस ने पुराने मालिक से संपर्क कर मौजूदा मालिक की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


https://x.com/ravibdwivedi_ST/status/1930276532464836824

पुलिस ने की कार्रवाई
इंस्टाग्राम पर स्टंटबाजी करने वाले युवक को पुलिस ने वीडियो के आधार पर ट्रैक किया और कार्रवाई शुरू की। जिस बाइक से उसने यह स्टंट किया था वह 15 साल से ज्यादा पुरानी पाई गई। नियमों के अनुसार ऐसी पुरानी गाड़ियों को स्क्रैपिंग पॉलिसी के तहत नष्ट किया जाता है। इसलिए पुलिस ने बाइक को जब्त कर कबाड़ में भिजवा दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के स्टंट न केवल स्टंट करने वाले की जान को खतरे में डालते हैं, बल्कि सड़क पर मौजूद बाकी लोगों की जान को भी गंभीर जोखिम में डालते हैं। इस लड़के के खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने वीडियो पर दी ऐसी प्रतिक्रिया
वीडियो पर सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया भी तीखी रही। एक यूजर ने गुस्से में लिखा, "अच्छी तरह से कुटाई होनी चाहिए इसकी।" वहीं एक और ने कहा, "यही लोग मासूमों की जान ले बैठते हैं, फिर कहते हैं हादसा हो गया।" कई लोगों का कहना है कि यह पूरी घटना एक बार फिर यह साबित करती है कि कुछ लोग थोड़ी सी लोकप्रियता के लिए कितनी बड़ी लापरवाही कर बैठते हैं। सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के चक्कर में ऐसे स्टंट करना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि जानलेवा भी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed