फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Policeman caught taking bribe from Japanese tourist DCP suspended him after the video went viral

Viral Video: जापानी टूरिस्ट से रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होने पर DCP ने किया सस्पेंड

Tue, 02 Sep 2025 02:10 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 02 Sep 2025 02:10 PM IST
सार

Viral Video: जैसे ही वीडियो वायरल हुआ गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई। पुलिस की ओर से एक्स पर बयान जारी किया गया जिसमें कहा गया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनका जीरो टॉलरेंस है।

विज्ञापन
Policeman caught taking bribe from Japanese tourist DCP suspended him after the video went viral
जापानी टूरिस्ट से रिश्वत ले रहे थे पुलिस वाले - फोटो : एक्स@sunny_panday_

विस्तार

यह पूरी घटना गुरुग्राम में घटी, जहां ट्रैफिक पुलिस और एक जापानी टूरिस्ट के बीच का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। दरअसल हुआ यूं कि एक जापानी पर्यटक स्कूटी की पीछे वाली सीट पर बिना हेलमेट बैठा हुआ था। नियमों के हिसाब से पीछे बैठे व्यक्ति को भी हेलमेट पहनना जरूरी होता है। अगर कोई नियम तोड़ता है तो उस पर कम से कम 500 रुपये या उससे अधिक का चालान किया जाता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह घटना
लेकिन इस बार मामला कुछ और ही निकला। वायरल हुए वीडियो में साफ दिखा कि गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के जवान उस टूरिस्ट से 1000 रुपये लेते हैं और वह भी बिना किसी रसीद दिए। टूरिस्ट ने जब ये सब देखा तो उसने पूरा वाकया अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। देखते ही देखते वीडियो तेजी से फैल गया और लाखों लोगों तक पहुंच गया। इस वीडियो को सबसे पहले एक्स पर @sunny_panday_ नाम के यूजर ने शेयर किया। उन्होंने लिखा कि गुरुग्राम पुलिस जापानी पर्यटक से रिश्वत ले रही है और बिना रसीद दिए 1000 रुपये ले लिए। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे लोग भारत की छवि खराब कर रहे हैं और सवाल उठाया कि क्या पुलिस की सैलरी इतनी कम है कि उन्हें रिश्वत लेनी पड़ रही है? इस पोस्ट पर अब तक 7 लाख से ज्यादा व्यूज और 13 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जापानी टूरिस्ट से पुलिस ने ली रिश्वत
जैसे ही वीडियो वायरल हुआ गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई। पुलिस की ओर से एक्स पर बयान जारी किया गया जिसमें कहा गया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनका जीरो टॉलरेंस है। यानी, किसी भी हालत में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई की गई है और वीडियो में दिख रहे तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें जेडओ ईएसआई करण सिंह, कांस्टेबल शुभम और एचजीएच भूपेंद्र शामिल हैं।


घटना पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस घटना को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर अपनी राय दी। एक यूजर ने लिखा कि यह सिर्फ गुरुग्राम की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे भारत में ऐसी घटनाएं होती हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार भारत में गहरी जड़ें जमा चुका है और इसका हल निकालना मुश्किल है। दूसरे यूजर ने चिंता जताई कि इससे भारत की छवि विदेशों में खराब होगी। उन्होंने लिखा कि जापान जैसे देश में अब हमारे देश की छवि कैसी बनेगी, जरा सोचिए। किसी एक की गलती की वजह से पूरी पुलिस बदनाम हो जाती है, जबकि हकीकत यह है कि सभी पुलिसकर्मी ऐसे नहीं होते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed