वीडियो: लड़के ने जुगाड़ से बाइक को बना दिया जीप, लोग बोले- इसे हेलमेट पहनना चाहिए या सीट बेल्ट?
किसी पुरानी कार को मोडिफाई कर उसे नई कार में तब्दील करने का हुनर तो आपने देखा होगा, लेकिन क्या कभी किसी बाइक को कार में बदलते देखा है आपने? यकीनन नहीं, लेकिन पंजाब के लुधियाना में एक लड़के ने देसी जुगाड़ से ऐसा कर दिखाया है। उसने अपनी बाइक को ऐसा मोडिफाई किया कि वो जीप बन गई। इतना ही नहीं, वो जब अपनी मोडिफाई जीप लेकर सड़क पर निकला तो देखने वाले भी हैरान रह गए।
इस अनोखी जुगाड़ गाड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक गाड़ी के आगे की तरफ दो सीटें लगी हुई हैं, जिसमें दो लड़के बैठे हैं। एक लड़का स्टीयरिंग थामे गाड़ी चला रहा है, जबकि दूसरा लड़के आराम से सीट पर बैठा हुआ है।
इस वीडियो को अब तक 50 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग इसे अनोखी जुगाड़ गाड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। हालांकि कुछ लोग इस पर चुटकी भी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'इन्हें हेलमेट पहनना चाहिए या सीट बेल्ट?'
India has got talent. Made in Ludhiana pic.twitter.com/wsYOI7VhHs
— Le desi mojito 😍 (@desimojito) October 31, 2019
Inko helmet pehana chahiye ya seat Bea 😂🙏
— Abhishek Gupta (@abhigupta_ak) October 31, 2019