{"_id":"6841313c9fc099366d0c145d","slug":"birthday-boy-caught-fire-on-his-birthday-guest-sprayed-him-while-cutting-the-cake-video-goes-viral-2025-06-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: जन्मदिन पर आग की चपेट में आया बर्थडे बॉय, केक काटते वक्त मेहमान ने किया स्प्रे, फिर हुई घटना","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: जन्मदिन पर आग की चपेट में आया बर्थडे बॉय, केक काटते वक्त मेहमान ने किया स्प्रे, फिर हुई घटना
Thu, 05 Jun 2025 11:40 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:40 AM IST
सार
Viral Video: इस वीडियो में एक 17 साल का लड़का अपने जन्मदिन पर फायर कैंडल से कुछ ऐसा कर बैठता है कि जान का खतरा पैदा हो जाता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
बर्थडे मनाते वक्त लगी आग
- फोटो : इंस्टाग्राम @muna__one
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आग से खेलने की मनाही सिर्फ कहने भर की बात नहीं है। यह असल में जिंदगी और मौत के बीच का फासला तय कर सकती है। इसके बावजूद कई लोग लापरवाही कर बैठते हैं। कुछ ऐसा ही एक वीडियो में देखने को मिला है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक 17 साल का लड़का अपने जन्मदिन पर फायर कैंडल से कुछ ऐसा कर बैठता है कि जान का खतरा पैदा हो जाता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत एक नॉर्मल बर्थडे पार्टी जैसी ही होती है। लड़के का 17वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। केक टेबल पर रखा है और उसके साथ आरती की थाली, फूल और चंदन भी सजे हैं। लड़के के अंकल मोमबत्ती जलाते हैं, जिस पर 17 नंबर लिखा होता है। इसके बाद लड़का हाथों में ‘फायर कैंडल’ उठाता है और उसे पहले से जली हुई मोमबत्ती से जलाता है। यहीं से मामला खतरनाक मोड़ लेता है। जलती हुई फायर कैंडल को वह हवा में घुमाने लगता है। और तभी किसी घरवाले द्वारा किया गया स्प्रे आग के संपर्क में आ जाता है। इसका नतीजा ये होता है कि आग सीधे लड़के के चेहरे और बालों तक पहुंच जाती है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
केक काटने के दौरान लग जाती है आग
हालांकि, वहां मौजूद दो महिलाएं तुरंत मौके पर पहुंचती हैं और आग बुझाकर लड़के को बचा लेती हैं। वीडियो लगभग 20 सेकंड लंबा है, लेकिन इतने समय में ही यह दिखा देता है कि एक छोटी सी गलती कितना बड़ा हादसा बन सकती थी। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @muna__one नामक यूजर ने अपलोड किया है। उसने कैप्शन में लिखा, "एंड मिस नहीं करना है।" अब तक इस क्लिप को 25 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। 52 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और 1700 से ज्यादा लोग इस पर कमेंट कर चुके हैं।
लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। कई यूजर्स ने गुस्से में और कई ने चुटकी लेते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। एक व्यक्ति ने लिखा, “ये तो बहुत ही बुरा अंत हो सकता था, कौन ऐसी खतरनाक कैंडल्स का इस्तेमाल करता है?” दूसरे ने मजाक में कहा, “एक पल के लिए भाई घोस्ट राइडर बन गए थे।” एक और यूजर ने कहा, “स्प्रे और आग? ये तो सीधी मूर्खता है।” वहीं एक और कमेंट था, “ये मजाक नहीं, काफी गंभीर मामला है। इस तरह की लापरवाही बेहद खतरनाक हो सकती है।”