फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Billions of silver in Bolivia mountain

इस मौत के पहाड़ में हैं अरब टन सोना-चांदी, कहा जाता है "धनवान पहाड़"

Mon, 13 Nov 2017 11:58 AM IST
खुला पन्ना, अमर उजाला
खुला पन्ना, अमर उजाला Updated Mon, 13 Nov 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
Billions of silver in Bolivia mountain
बोलिविया में चांदी उगलने वाला एक पहाड़ है, जो लोगों की जान भी लेता है। इस अमीर पहाड़ को 'मौत का पहाड़' के नाम से जाना जाता है। दुनिया में ऐसे कई पुराने किले, सुरंग या जगहें हैं, जहां खजाना छिपे होने की बात की जाती है। कुछ स्‍थान ऐसे भी हैं, जहां अब तक बड़े खजाने मिल चुके हैं और कुछ खजानों की तलाश सदियों से चली आ रही है।
विज्ञापन


इन खजानों की तलाश में लोग जाते तो जरूर हैं, लेकिन लौटकर नहीं आते। ऐसी ही धनवान जगहों में शामिल हैं बोलिविया में चांदी उगलने वाला एक पहाड़। जिसे दुनिया का सबसे अमीर पहाड़ कहा जाता है। इसके बारे में कहा जाता है कि यह पहाड़ वर्षों से चांदी उगल रहा है।
विज्ञापन


यह पहाड़ बोलिविया की राजधानी पोतोसी के पहाड़ी इलाके में मौजूद है। इस पहाड़ी क्षेत्र में करीब 1.22 अरब टन खनिज संपदा है, जिसमें से चांदी सबसे ज्यादा है। इसकी गिनती विश्व के सबसे ऊंचे शहरों में होती है। इस पहाड़ को "केर्रो रिको" भी कहते हैं जिसका अर्थ है "धनवान पहाड़"। केर्रो रिको में बहुत बड़ी चांदी की खान है, जिससे कई शताब्दियों से चांदी निकाली जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Billions of silver in Bolivia mountain
पोतोसी शहर इसी चांदी के कारण प्रसिद्ध है। उन्नीसवीं सदी तक जब स्पेन का इस क्षेत्र पर राज था, यही खान स्पेन के सबसे बड़े चांदी के स्रोतों में से थी। पोतोसी 4,090 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसकी गिनती दुनिया के सबसे ऊंचाई पर बसे शहरों में होती है। पोतोसी शहर पोतोसी पहाड़ के आसपास बसा हुआ है। दुनिया का यह सबसे अमीर पहाड़ लगभग 90 किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।

मौजूदा दौर में वहां पर लगभग 8,000 से ज्यादा वर्कर काम कर रहे हैं। इनमें से ज्यादातर लोग पुराने मजदूरों के वंशज हैं, जो कई पीढ़ियों से ये काम करते आ रहे हैं। कल्चरल सरवाइवल ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, सुंरगों में खतरनाक गैसों और भू-स्खलन के चलते अब तक यहां लाखों लोगों की जान जा चुकी है।

सुरंग बनाने के लिए यहां रोजाना सैकड़ों किलो डायनामाइट का इस्तेमाल किया जाता है। इस पहाड़ पर बहुत बड़ी चांदी की खदान है, जिसमें से सैकड़ों सालों से चांदी निकाली जा रही है। हालांकि, अब यह सरकार के नियंत्रण में है, लेकिन कुछ सालों पहले तक आम आदमी भी यहां से चांदी निकालते थे। यह पहाड़ भले ही चांदी के अयस्कों से बना हो। लेकिन इसी चांदी की लालच में कई लोग अपनी जान गंवा भी चुके हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो 16 वीं सदी से लेकर अब तक यह पहाड़ 80 लाख लोगों को सीधा स्वर्ग का रास्ता दिखा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed