फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Bike rider was repeatedly overtaking vehicles collided with a bus in such a way Video goes Viral on Internet

Viral Video: गाड़ियों को बार-बार ओवरटेक कर रहा था बाइक सवार, बस से हुई ऐसी टक्कर कि देखने वालों के उड़े होश

Tue, 26 Aug 2025 11:30 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 26 Aug 2025 11:30 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो में साफ दिखाई देता है कि सड़क पर एक प्राइवेट बस नॉर्मल स्पीड से जा रही थी। बस बिल्कुल कंट्रोल और आराम से सड़क पर चल रही थी। तभी सामने से तेज रफ्तार में एक बाइक आती दिखती है।

विज्ञापन
Bike rider was repeatedly overtaking vehicles collided with a bus in such a way Video goes Viral on Internet
बाइक सवार की हुई बस से टक्कर - फोटो : एक्स@sanjayjourno

विस्तार

उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक ऐसा सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है जिसने हर किसी को हिला कर रख दिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर दंग रह गए हैं। एक तेज रफ्तार बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसके बाद से यह फुटेज सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ दिखाई देता है कि सड़क पर एक प्राइवेट बस नॉर्मल स्पीड से जा रही थी। बस बिल्कुल कंट्रोल और आराम से सड़क पर चल रही थी। तभी सामने से तेज रफ्तार में एक बाइक आती दिखती है। बाइक सवार बहुत तेज स्पीड से न केवल आ रहा था बल्कि उसने वहां मौजूद एक और बाइक सवार को ओवरटेक करने की कोशिश की। ओवरटेक करने के दौरान उसकी स्पीड इतनी ज्यादा थी कि वह अपना बैलेंस खो बैठा। देखते ही देखते बाइक सीधे आकर बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


देखने वालों के खड़े हो गए रोंगटे
यह हादसा महज 10 सेकंड के वीडियो में कैद हो गया, लेकिन इसका असर देखने वालों पर गहरा पड़ा। यह छोटा-सा फुटेज एक बड़ी सीख छोड़ जाता है कि रफ्तार का जुनून किसी की भी जान ले सकता है। हादसे की यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @SANJAYTRIPATHI नामक हैंडल से साझा की गई। यूजर ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, “जब रफ्तार का जुनून जानलेवा हो जाता है।” यह लाइन इस घटना की सच्चाई को बिल्कुल साफ कर देती है।


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो सामने आने के बाद लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह पूरी गलती बाइक सवार की थी क्योंकि बस तो मुश्किल से 40 की रफ्तार से चल रही थी। वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “जिंदगी बहुत अनमोल है, भाई। इसके साथ खिलवाड़ मत करो।” इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि लोग हादसे से दुखी भी हैं और साथ ही दूसरों को चेतावनी भी दे रहे हैं। हल्द्वानी का यह दर्दनाक हादसा हमें यह सोचने पर मजबूर कर देता है कि सड़क पर लापरवाही कितनी खतरनाक हो सकती है। कुछ सेकंड की गलती इंसान की पूरी जिंदगी खत्म कर सकती है और उसके परिवार को हमेशा के लिए गहरे दुख में छोड़ सकती है। बाइक चलाते समय अक्सर लोग स्पीड और रोमांच के चक्कर में नियमों को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन यह घटना साफ कर देती है कि तेज रफ्तार मज़ा नहीं बल्कि मौत बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed