फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   bihar khooniya river red water rohtas mystery

River Of Blood: बिहार में बहती है खून की नदी, क्यों इसका पानी है लाल? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Thu, 06 Nov 2025 04:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 06 Nov 2025 04:56 PM IST
सार

River Of Blood: बिहार में कई ऐसी जगहे हैं, जहां की प्राकृतिक सुंदरत लोगों को आकर्षित करती है। इसके अलावा राज्य के रोहतास जिले में एक छोटी सी नदी बहती है, जिसे देखने के बाद लोग हैरत में पड़ जाते हैं।

विज्ञापन
bihar khooniya river red water rohtas mystery
बिहार में कहां बहती है खून की नदी? - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

River Of Blood: बिहार में कई ऐसी जगहे हैं, जहां की प्राकृतिक सुंदरत लोगों को आकर्षित करती है। इसके अलावा राज्य के रोहतास जिले में एक छोटी सी नदी बहती है, जिसे देखने के बाद लोग हैरत में पड़ जाते हैं। इसे खुनिया नदी के नाम से जाना जाता है। यह नदी अपने लाल रंग के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों को ही आकर्षित करती है। इसके लाल रंग को देखकर  ऐसा लगता है जैसे इसमें खून बह रहा हो। आइए जानते हैं आखिर इसके पीछे की वजह क्या है? 

विज्ञापन


क्यों हो जाता है पानी का रंग लाल?

दरअसल, खुनिया नदी के नाम मशहूर यह नदी तिलौथू की पहाड़ियों के पास से निकलती है। शुरुआत में इसका पानी अन्य नदियो की तरह साफ रहता है। लेकिन जैसे ही नदी पहाड़ी से नीच की तरफ आने लगती है धीरे-धीरे पानी गहरा लाल होने लगता है। सबसे खास बात यह है कि इसके आसपास की मिट्टी का रंग भी गहरा लाल हो जाता है।
विज्ञापन


दरअसल, यह कोई चमत्कार नहीं है, बल्कि पीछे एक वैज्ञानिक कारण है। इस पानी में आयरन की मात्रा काफी अधिक है। हवा में मौजूद ऑक्सीजन के संपर्क में आने के बाद आयरन रासायनिक रूप से प्रतिक्रिया करता है। इसके कारण नदी का पानी लाल हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral Video: ऊंट की सवारी करने बैठा कपल, अचानक ऐसे गिरा कि वीडियो देखते ही लोगों की थम गईं सांसें

Weird Traditions: यहां परिवार में किसी की मौत होने पर महिलाओं को मिलती है ऐसी खौफनाक सजा, जानकर कांप जाएगी रूह

लोक कथाओं में नदी को बताया रहस्यमयी

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय लोक कथाओं में नदी को रहस्यमयी बताया जाता है। ग्रामीण कहते हैं कि खुनिया नदी को आत्माओं या फिर अपशकुनों ने घेरा रखा है। इन सबके बाद भी नदी रोहतास जिले को एक अलग पहचान दिलाती है। इस जंगली नदी को इसके पानी के रंग के कारण ही लोग इसे खुनिया नदी कहते हैं। पहली बार इसे देखने वाला हैरान हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed