Viral Video: कॉन्सर्ट में खुला बड़ी कंपनी के CEO का अफेयर, HR की बाहों में लिपटे दिखे, पत्नी ने हटाया सरनेम
Viral Video: कोल्ड प्ले के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन ने भी मंच से इस जोड़े की ओर इशारा करते हुए मजाकिया लहजे में कहा, “देखिए इन दोनों को या तो इनका अफेयर चल रहा है या ये बहुत शर्मीले हैं।” इस पर पूरा स्टेडियम ठहाकों से गूंज उठा।
विस्तार
बोस्टन के जिलेट स्टेडियम में आयोजित कोल्ड प्ले के हालिया म्यूजिक कॉन्सर्ट में एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया और सोशल मीडिया पर भूचाल ला दिया। मामला उस वक्त का है जब ‘किस कैम’ ने एक जोड़े को स्क्रीन पर दिखाया और वह कपल था अमेरिका की जानी-मानी टेक कंपनी एस्ट्रोनोमर के सीईओ एंडी बायरन और उनकी एचआर हेड क्रिस्टिन कैबोट। दोनों को एक-दूसरे की बांहों में देखा गया और इस पल का वीडियो अब रेडिट और X सहित कई सोशल प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है। इस वायरल क्लिप ने दर्शकों और नेटीजंस दोनों को चौंका दिया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
कोल्ड प्ले के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन ने भी मंच से इस जोड़े की ओर इशारा करते हुए मजाकिया लहजे में कहा, “देखिए इन दोनों को या तो इनका अफेयर चल रहा है या ये बहुत शर्मीले हैं।” इस पर पूरा स्टेडियम ठहाकों से गूंज उठा। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कई यूजर्स ने एंडी बायरन की पत्नी के लिए सहानुभूति जताई। एक यूजर ने लिखा, “उस महिला के लिए दुख हो रहा है जो घर पर इनका इंतजार कर रही थी। लेकिन सच अब सामने आ गया।” एक और ने पूछा, “अगर ये दोनों सिर्फ सहकर्मी हैं तो फिर इस तरह एक-दूसरे में क्यों खोए हुए थे?”
Podczas koncertu zespołu Coldplay, "Kiss Cam" nieoczekiwanie stało się narzędziem do ujawnienia rzekomego romansu.
विज्ञापन विज्ञापन
Kamera pokazała Andy'ego Byrona, dyrektora generalnego firmy Astronomer, w objęciach Kristin Cabot, szefowej działu HR. pic.twitter.com/HzhO2nXxo4— MNFPL (@musicnewsfactpl) July 17, 2025
वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
घटना ने सिर्फ निजी जिंदगी नहीं, बल्कि कॉर्पोरेट प्रोफेशनलिज्म और ऑफिस एथिक्स पर भी बहस छेड़ दी है। लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या उच्च पदों पर बैठे लोगों को अपने प्रोफेशनल रिश्तों की ऐसी सार्वजनिक तस्वीर पेश करनी चाहिए? अब तक न तो कंपनी और न ही खुद एंडी बायरन या क्रिस्टिन कैबोट ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान दिया है। जानकारी के अनुसार क्रिस्टिन ने नवंबर 2024 में एचआर हेड के तौर पर कंपनी जॉइन किया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, “जब लोग और बिजनेस स्ट्रैटेजी साथ आते हैं, तभी सच्चा जादू होता है।” लेकिन शायद उन्हें नहीं मालूम था कि यह ‘जादू’ यूं सबके सामने आएगा।
शादीशुदा हैं सीईओ
एंडी बायरन जुलाई 2023 में कंपनी के सीईओ बने थे। वह नॉर्थबरो में अपनी पत्नी मेगन केरिगन और दो बच्चों के साथ रहते थे। मगर अब इस पूरी घटना का असर उनकी पर्सनल लाइफ पर साफ दिख रहा है क्योंकि रिपोर्ट्स के अनुसार, मेगन ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल्स से 'बायरन' सरनेम हटा दिया है। कोल्ड प्ले कॉन्सर्ट के इस एक पल ने अब एक बड़े कॉर्पोरेट और पर्सनल ड्रामा का रूप ले लिया है, और इससे यह सवाल उठ रहा है कि जब निजी रिश्ते सार्वजनिक हो जाएं, तो उसकी कीमत कौन चुकाता है।