{"_id":"684d556ac007ce58d502b146","slug":"bengaluru-person-landlord-charged-him-a-huge-amount-in-the-name-of-damage-post-goes-viral-on-internet-2025-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Post: शख्स को मकान खाली करना पड़ा भारी, मकान मालिक ने डैमेज के नाम पर वसूली मोटी रकम, 82 हजार रुपये काटे","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Post: शख्स को मकान खाली करना पड़ा भारी, मकान मालिक ने डैमेज के नाम पर वसूली मोटी रकम, 82 हजार रुपये काटे
Sat, 14 Jun 2025 05:04 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 14 Jun 2025 05:04 PM IST
सार
Viral Video: हाल ही में, बेंगलुरु से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। आईआईटी से ग्रेजुएट एक व्यक्ति को मकान खाली करते समय भारी जुर्माना चुकाना पड़ा। श्रवण टिकू नाम के इस लड़के ने अपने अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा किया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन
शख्स को मकान खाली करना पड़ा भारी
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
भारत के बड़े महानगरों में शामिल बेंगलुरु, जो आईटी हब के तौर पर जाना जाता है। अब किराएदारों के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। आए दिन सोशल मीडिया पर सामने आ रही पोस्ट्स से यह बात साफ होती जा रही है कि यहां का ट्रैफिक जितना मशहूर है, उतना ही मशहूर अब किराए और मकान मालिकों की मनमानी भी होती जा रही है। किराए पर रह रहे लोगों को कब कौन सी नई शर्तें माननी पड़ेंगी और उनकी जेब से कब कितनी बड़ी रकम निकल जाएगी, इसका कोई भरोसा नहीं रह गया है। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसी ही कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक किराएदार को मकान मालिक से काफी परेशान होना पड़ा है। आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
हाल ही में, बेंगलुरु से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। आईआईटी से ग्रेजुएट एक व्यक्ति को मकान खाली करते समय भारी जुर्माना चुकाना पड़ा। श्रवण टिकू नाम के इस लड़के ने अपने अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा किया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है। टिकू ने बताया कि वह बीते दो सालों से सरजापुर रोड पर स्थित एक 2 बीएचके फ्लैट में रह रहे थे। उन्होंने घर में शिफ्ट होते समय मकान मालिक को 1.5 लाख रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट दिया था। जब उन्होंने घर खाली किया तो उन्हें केवल करीब 68 हजार रुपये ही वापस मिले। बाकी 82 हजार रुपये मकान मालिक ने पेंटिंग और टूट-फूट के नाम पर काट लिए।
विज्ञापन
मकान मालिक का कोहराम
उन्होंने लिखा, “दो सालों में कभी कोई शिकायत नहीं की गई। शायद इसलिए क्योंकि मकान मालकिन सिर्फ कन्नड़ बोलती हैं और उनसे बातचीत हमेशा बिल्डिंग मैनेजर के माध्यम से ही होती थी। जब मैं जाने लगा तो उन्होंने एकाएक कहा कि 55 हजार रुपये पेंटिंग के लिए और 25 हजार रुपये बाकी डैमेज के लिए चार्ज होंगे।” इतना ही नहीं फ्लैट छोड़ने से पहले उनसे लिफ्ट इस्तेमाल करने के भी 2000 रुपये ले लिए गए। जब श्रवण ने इन सभी खर्चों का डिटेल और इनवॉइस मांगा तो जवाब में उन्हें एक हाथ से लिखी हुई सूची दे दी गई। अंत में उन्हें डिपॉजिट का सिर्फ 40 फीसदी ही मिल पाया।
विज्ञापन
पोस्ट पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
टिकू ने यह भी बताया कि यह उनके साथ पहली बार नहीं हुआ। इससे पहले जिस किराए के घर में वे रह रहे थे, वहां भी पुराने मकान मालिक ने डिपॉजिट का आधा हिस्सा बिना स्पष्ट वजह के काट लिया था। उनकी इस पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। एक यूजर ने इसे खुली लूट करार दिया तो एक और यूजर ने कहा, “ऐसी घटनाएं बेंगलुरु ही नहीं, चेन्नई में भी होती हैं।” वहीं किसी ने लिखा, “बेंगलुरु शहर तो बढ़िया है, लेकिन लोग भरोसेमंद नहीं।”