फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   bastar love story jagdalpur jail marriage court accused complaint wedding chhattisgarh viral news

Viral Story: जेल में गूंजी शहनाई, रेप केस में बंद कैदी ने प्रेमिका के साथ लिए सात फेरे, जानें कहानी

Sat, 25 Jul 2026 10:58 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 25 Jul 2026 10:58 AM IST
सार

Viral Story: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले की जगदलपुर केंद्रीय जेल में शुक्रवार को एक अनोखी शादी देखने को मिली। रेप (धारा 376) के आरोप में जेल में बंद सुरेश सेठिया ने शिकायतकर्ता युवती मनमती कश्यप से जेल परिसर में ही सात फेरे लिए।

विज्ञापन
bastar love story jagdalpur jail marriage court accused complaint wedding chhattisgarh viral news
कैदी ने की शादी - फोटो : एआई

विस्तार

जेल की ऊंची दीवारों के भीतर आमतौर पर कैदियों की आवाजाही, सुरक्षा कर्मियों की निगरानी और सन्नाटा देखने को मिलता है। लेकिन छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले की जगदलपुर केंद्रीय जेल में शुक्रवार का दिन कुछ अलग ही था। यहां सलाखों के बीच शहनाई बजी, मंडप सजा और एक प्रेम कहानी ने शादी के रूप में नया मुकाम हासिल किया। रेप धारा 376 के आरोप में जेल में बंद सुरेश सेठिया और शिकायतकर्ता युवती मनमती कश्यप ने कानून की निगरानी में सात फेरे लेकर एक-दूसरे का हाथ थाम लिया। तो आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
बताया गया कि राजूर गांव के रहने वाले सुरेश सेठिया और मनमती कश्यप लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन अलग-अलग जातियों से होने की वजह से युवती के परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। परिवार के विरोध और सामाजिक दबाव के बीच मामला पुलिस तक पहुंचा। इसके बाद सुरेश के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार कर जगदलपुर केंद्रीय जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


अदालत ने दिया यह फैसला
सुरेश के जेल पहुंचने के बाद इस कहानी ने अलग मोड़ लिया। मनमती ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और जज के सामने साफ कहा कि वह और सुरेश दोनों बालिग हैं। उन्होंने बताया कि दोनों अपनी मर्जी से एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और विवाह करना चाहते हैं। युवती का बयान सुनने के बाद अदालत ने जेल प्रशासन और पुलिस को निर्देश दिया कि दोनों का विवाह जेल परिसर में ही कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में पहली बार हुई शादी
अदालत के आदेश के बाद जगदलपुर केंद्रीय जेल में पहली बार किसी कैदी की शादी की तैयारी शुरू हुई। जेल परिसर में मंडप सजाया गया और कानून की मौजूदगी में सभी जरूरी फॉर्मेलिटी पूरी की गईं। इसके बाद सुरेश और मनमती ने सात फेरे लिए, एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और पति-पत्नी के रूप में अपने नए जीवन की शुरुआत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed