फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Ban on eating without envelope in Punjabi wedding Video goes viral on Internet see netizens reaction

Viral Video: पंजाबी शादी में बिना लिफाफे के खाने पर लगा बैन, शगुन के साथ आने वालों को ही पकड़ाई गई प्लेट

Sat, 07 Jun 2025 10:00 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 07 Jun 2025 10:00 AM IST
सार

Viral Video: यह वीडियो एक पंजाबी शादी का है, जो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि शादी में आए मेहमानों को तब तक खाने की थाली नहीं दी जा रही जब तक वे शगुन का लिफाफा न दें।

विज्ञापन
Ban on eating without envelope in Punjabi wedding Video goes viral on Internet see netizens reaction
पंजाबी शादी में हुआ यह कारनामा - फोटो : इंस्टाग्राम @kd_on_wheels

विस्तार

शादी-ब्याह का माहौल अपने आप में खास होता है, जहां हंसी-मजाक, रस्मों-रिवाज और यादगार लम्हों की भरमार होती है। सोशल मीडिया पर भी शादी से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें कभी दूल्हा-दुल्हन की शरारतें होती हैं तो कभी मेहमानों की मजेदार हरकतें। इन दिनों एक ऐसा ही बेहद ही अलग वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, लेकिन इसकी थीम थोड़ी हटकर है। इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन के लिफाफे गिनने की जगह शादी में आने वाले मेहमानों को लिफाफा लाने पर ही खाना मिलने की शर्त दिखाई गई है। यही बात लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो एक पंजाबी शादी का है, जो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि शादी में आए मेहमानों को तब तक खाने की थाली नहीं दी जा रही जब तक वे शगुन का लिफाफा न दें। साफ तौर पर देखा जा सकता है कि जिन लोगों के हाथ में लिफाफा है, उन्हें आराम से प्लेट मिल रही है, जबकि जो खाली हाथ पहुंचे हैं, उन्हें भोजन से दूर कर दिया जा रहा है। हालांकि, यह सारा सीन पूरी तरह से स्क्रिप्टेड और मजाकिया है, जिसे केवल मनोरंजन के उद्देश्य के लिए ही शूट किया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kamal Deep Singh (@kd_on_wheels)




वीडियो देखकर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
इस मजेदार आइडिया पर बना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर इसे अब तक 71 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और करीब 1.6 लाख लोग इसे लाइक कर चुके हैं। वीडियो को लेकर जहां कुछ लोगों ने इसे बेहद मनोरंजक बताया है, वहीं कई यूजर्स इससे नाराज नजर आए। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि पंजाबी लोग दिलदार होते हैं और उनकी मेहमाननवाजी पूरे देश में पॉपुलर हैं। ऐसे में इस तरह के वीडियो उनकी छवि को नुकसान पहुंचाते हैं और उनकी संस्कृति का मजाक उड़ाते हैं। वहीं दूसरी तरफ, कई यूजर्स इसे महज फनी वीडियो मानते हुए समर्थन में खड़े नजर आए। उनका कहना है कि यह वीडियो केवल हास्य के लिए बनाया गया है और इसे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। फनी कंटेंट आज के सोशल मीडिया ट्रेंड का अहम हिस्सा है और यह भी उसी क्रम में आता है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस वीडियो को लेकर भले ही लोगों की राय बंटी हुई है, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि इसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। मजाक और मनोरंजन के नाम पर यह क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो गई है और अब बहस का मुद्दा बन चुकी है। कुछ इसे मजेदार बता रहे हैं, तो कुछ इसे बेकार मान रहे हैं। कुल मिलाकर यह वीडियो एक फन कॉन्सेप्ट पर आधारित है, जिसमें लिफाफा न लाने वाले मेहमानों को खाने से वंचित दिखाया गया है। असलियत में ऐसा कुछ नहीं हुआ, लेकिन वीडियो ने हंसी-मजाक के साथ-साथ सोशल मीडिया पर हल्की-फुल्की बहस जरूर छेड़ दी है।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed