फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Austria man Josef Koeberl breaks world record for longest time spent submerged in ice

शख्स ने बर्फ से भरे बक्से में बिताये दो घंटे, बनाया अनोखा विश्व रिकॉर्ड

Tue, 13 Aug 2019 10:40 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 13 Aug 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
Austria man Josef Koeberl breaks world record for longest time spent submerged in ice
जोसेफ कोएबर्ल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड - फोटो : Facebook/Josef Koeberl

क्या आप कभी बर्फ से भरे बक्से में बैठे हैं? नहीं ना, लेकिन ऑस्ट्रिया के एक शख्स ने ऐसा ही करके विश्व रिकॉर्ड बना लिया है। एथलीट जोसेफ कोएबर्ल ने शनिवार को बर्फ से भरे एक बड़े पारदर्शी बक्से के अंदर कुल दो घंटे, आठ मिनट और 47 सेकेंड बिताया और वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। 

विज्ञापन

जोसेफ ने ये अनोखा विश्व रिकॉर्ड राजधानी वियना में बनाया। दरअसल, वो बर्फ के टुकड़ों से भरे बक्से में बैठ गए और उनके कंधों तक बर्फ भर दी गई। इस दौरान वो सिर्फ एक स्विम सूट पहने हुए थे। जहां आमतौर पर ठंडे बर्फ के बीच कुछ मिनट बिताना लोगों को मुश्किल हो जाता है, वहीं जोसेफ ने बक्से में दो घंटे से ज्यादा समय बिताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जोसेफ से पहले ये अनोखा विश्व रिकॉर्ड चीनी एथलीट जिन सोंगहाओ के नाम था, जो उन्होंने साल 2014 में बनाए थे। सोंगहाओ ने कुल 53 मिनट और 10 सेकंड तक बर्फ के बक्से में में बैठकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। 

विज्ञापन

जोसेफ जब विश्व रिकॉर्ड बनाने के बाद बर्फ से बाहर निकले, तो डॉक्टरों ने उनके पूरे शरीर की जांच की। वह बिल्कुल फिट थे। जोसेफ का कहना था कि वो इससे भी ज्यादा देर तक बर्फ में बैठे रह सकते थे, लेकिन उन्हें इसकी जरूरत महसूस नहीं हुई, क्योंकि वो पहले ही काफी देर तक बैठकर विश्व रिकॉर्ड बना चुके थे। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ लोगों ने जोसेफ के इस विश्व रिकॉर्ड की सराहना की है, तो वहीं कुछ लोगों ने इसे बेवकूफी भरा कदम बताया है। लोगों का कहना है कि कोई बेवकूफ ही ऐसा कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed