{"_id":"5bf5323abdec2269a77178ac","slug":"aurangabad-famous-tara-paan-center-s-kohinoor-pan","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस 5000 के 'पान' में पड़ता है 70 लाख का कस्तूर, खाने वालों की लगती है लाइन","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
इस 5000 के 'पान' में पड़ता है 70 लाख का कस्तूर, खाने वालों की लगती है लाइन
कनवर्जेंस डेस्क
Updated Wed, 21 Nov 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
TARA PAAN CENTER
भारत के बेशकीमती कोहिनूर हीरे को अंग्रेज अपने साथ ले गए और ब्रिटेन की महारानी के ताज में जड़ दिया। अंग्रेज कोहिनूर हीरा तो ले गए, लेकिन शायद उन्हें कोहिनूर पान के बारे में पता नहीं चल पाया। अगर चल जाता तो वो कोहिनूर हीरा छोड़कर कोहिनूर पान पर हाथ साफ करते।
जी हां...हम बात कर रहे हैं औरंगाबाद के मशहूर कोहिनूर पान की। जनाब 5000 के इस पान को जो खाए, बूढ़े से जवान हो जाए...तारा पान सेंटर के शरफू मियां के इस पान को खाने के लिए लोग बेचैन रहते हैं। इनकी दुकान में 10 रुपये से लेकर 5 हजार तक का पान मिलता है।
बात करें अगर कोहिनूर पान की, जिसे देसी वियाग्रा भी कहा जाता है, तो इसमें 70 लाख रुपये किलो का स्पेशल कस्तूर और 2 लाख रुपये किलो वाला कश्मीरी स्पेशल केसर डाला जाता है। साथ ही इसके अलावा इस पान में 80 हजार रुपये किलो वाला गुलकंद और खुशबू के लिए बंगाल का खास फ्रेगरेंस मिलाया जाता है। इस पान में शरफू मियां का तैयार किया हुआ कामोत्तेजना बढ़ाने वाला एक सीक्रेट फार्मूला पाउडर भी डाला जाता है। यहां महिलाओं के लिए भी 3 हजार रुपये का खास पास तैयार किया जाता है। तारा पान सेंटर में 51 तरह के पान आपकी खिदमच में हाजिर हैं। हर रोज यहां 10 हजार से ज्यादा पान बिकते हैं।