फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Astronomers Discover "Water-Rich Super-Earth" Twice As Big As Our Planet

Science News: दूसरे ग्रह पर मिला पानी! वैज्ञानिकों ने खोजा नया सुपर अर्थ, पृथ्वी से है दोगुना बड़ा

Sun, 06 Jul 2025 07:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 06 Jul 2025 07:26 PM IST
सार

Science News: मोरक्को की एक ऑब्जर्वेटरी के वैज्ञानिकों ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की सैटेलाइट की मदद से धरती के जैसे एक 'सुपर अर्थ' की खोज की है। नया ग्रह धरती से करीब 154 प्रकाश वर्ष दूर है।

विज्ञापन
Astronomers Discover "Water-Rich Super-Earth" Twice As Big As Our Planet
दूसरे ग्रह पर मिला पानी! वैज्ञानिकों ने खोजा नया सुपर अर्थ - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Science News: वर्षों से वैज्ञानिक धरती के अलावा दूसरे ग्रह पर पानी की तलाश कर रहे हैं। भविष्य में वैज्ञानिकों की यह तलाश पूरी हो सकती है। मोरक्को की एक ऑब्जर्वेटरी के वैज्ञानिकों ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की सैटेलाइट की मदद से धरती के जैसे एक 'सुपर अर्थ' की खोज की है। नया ग्रह धरती से करीब 154 प्रकाश वर्ष दूर है। वैज्ञानिकों ने इसे TOI-1846 B नाम दिया है। यह आकार में भी पृथ्वी से दोगुना बड़ा और चार गुना ज्यादा भारी है।

विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने कहा कि इस ग्रह पर पानी मिलने की संभावना है। उन्होंने बताया है कि इसकी उम्र 7.2 अरब साल हो सकती है। वहीं इसे अपने सोलर सिस्टम के तारे का चक्कर पूरा करने में करीब 4 दिन लगते हैं। अनुमान है कि यहां का एक्सपेक्टेड टेम्प्रेचर 568.1 केल्विन है।
विज्ञापन


वैज्ञानिकों की तरफ से TOI-1846 b की पुष्टि के लिए TESS के अलावा ग्राउंड बेस्ड कलर फोटोग्राफी, हाई रिजॉल्यूशन इमेजिंग और स्पेक्ट्रोस्कोपिक का इस्तेमाल किया गया। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस सुपर-अर्थ पर भरपूर पानी हो सकता है। हालांकि, इसकी सटीक जानकारी के लिए अभी और अध्ययन की जरूरत है। वैज्ञानिकों ने बताया कि TOI-1846 b की संरचना जानने के लिए रेडियल वेलोसिटी (RV) का इस्तेमाल होगा। रेडियल वेलोसिटी के जरिए बेहतर तरीके से यह पता लगाया जा सकेगा कि ग्रह पर पानी मौजूद है या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Great Pyramid of Giza: पता चल गया किसने बनाया था गीजा का पिरामिड, नई खोज में हुआ चौंकाने वाला खुलासा


साल 2025 में दूसरे सुपर अर्थ की हुई खोज

साल 2025 की शुरुआत में वैज्ञानिकों ने HD 20794 d नाम के एक सुपर-अर्थ की खोज की थी। यह पृथ्वी से छह गुना ज्यादा भारी है। इस ग्रह की सतह पर भी पानी होने का अनुमान है। यह धरती से 20 प्रकाश वर्ष दूर है। 

Viral Video: शख्स ने मजाक-मजाक में मजदूरों पर छोड़ दिया खतरनाक शेर, फिर जो हुआ वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह

सबसे खास बात यह है कि पृथ्वी के सूर्य की परिक्रमा करने के तरह ही एक तारे की परिक्रमा करता है। हालांकि, पृथ्वी की तरह इसका ऑर्बिट गोल नहीं है। इसलिए ऐसा कहना काफी मुश्किल है कि इस ग्रह पर जीवन की संभावना हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed