Viral Memes: कांग्रेस की हार पर वायरल हुए मजेदार मीम्स, Moye Moye... से लेकर 'टाटा, बाय-बाय' पर बने वीडियो
विधानसभा चुनावों के मतगणना के अब तक आए रुझानों को देखते हुए सोशल मीडिया पर लोग जमकर मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं। कांग्रेस की हार पर सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स वायरल हो रहे हैं, जहां Moye Moye... से लेकर 'खतम, टाटा, बाय-बाय' पर मजेदार वीडियो देखने को मिल रहे हैं।
विस्तार
Social Media Viral Memes Over Congress Defeat: मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनावों के मतगणना के अब तक आए रुझानों को देखते हुए सोशल मीडिया पर लोग जमकर मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं। मतगणना के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में सत्ता में वापसी करती नजर आ रही है, जबकि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की हालत खराब है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी का एक एडिटेड वीडियो शेयर किया है, जिसे ट्रेंडिंग मीम 'Moye Moye' की तर्ज पर बनाया गया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में राहुल गांधी की कही हुई बात सच होती नजर आ रही है, जिसको लेकर पीयूष गोयल ने चुटकी ली है। आइए आपको भी दिखाते हैं ये मजेदार वीडियो...
सच हुई राहुल जी की भविष्यवाणी pic.twitter.com/lXQJCmdHG4
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) December 3, 2023
इसके अलावा एक सोशल मीडिया पर लोगों ने राहुल गांधी के फेमस मीम 'खतम, टाटा, बाय-बाय' पर भी एक मजेदार गाना बनाकर शेयर किया है, जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
वहीं एक यूजर ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए एक वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'वाह क्या क्रिएटिव दिमाग लगाया है किसी ने... आप भी देखिए।'
वाह क्या क्रिएटिव दिमाग लगाया है किसी ने... आप भी देखिए।
— Madhav Joshi (@themadhavjoshi) October 6, 2021
😂😂😂#CongressComedy #PriyankaGandhi #Savchchhbharat #CleanIndia pic.twitter.com/bouuvQ0Bae
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए राहत केवल तेलंगाना से ही नजर आ रही है, जहां वह भारी बहुमत के साथ सबसे आगे दिख रही है। वहीं छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर थी, जबकि तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिला।