फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Archaeologists Found World Oldest Shipwreck Coast Of Turkey Nearly 4700 Years Old

4700 साल पहले डूबा था ये जहाज, अब समुद्र की गहराई से सामने आई हैरान करने वाली कहानी

Thu, 15 Oct 2026 04:42 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Thu, 15 Oct 2026 04:42 PM IST
सार

पुरातत्वविदों ने तुर्की के तट पर समुद्र में एक बड़ी खोज की है। उनका दावा है कि उन्होंने समुद्र में डूबे दुनिया के सबसे पुराने जहाज की खोज की है। उनका कहना है कि यह 4700 साल पुराना है। 

विज्ञापन
Archaeologists Found World Oldest Shipwreck Coast Of Turkey Nearly 4700 Years Old
4700 साल पहले डूबा था ये जहाज, अब समुद्र की गहराई से सामने आई हैरान करने वाली कहानी - फोटो : AI

विस्तार

पुरातत्वविदों ने तुर्की के तट पर समुद्र में डूबे एक जहाज को खोजने का दावा किया है। उनका कहना है कि यह जहाज 4700 साल पुराना है। बताया गया है कि अभी तक मिया यह दुनिया के सबसे पुराने जहाज का मलबा है। तुर्की के संस्कृति मंत्रालय ने 14 अक्तूबर को एक बयान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि दक्षिणी तुर्की के तट के पास केकोवा द्वीप के पास करीब 100 फीट की गहराई पर जहाज मिला है, जिसकी खुदाई के दौरान प्राचीन समय में इस्तेमाल किए जाने वाले सामान मिले हैं। यह  4,400-4,700 साल पुराने हैं। इस खोज से समुद्री इतिहास, उस समय के नाविकों के दैनिक जीवन तथा उस समय के व्यापारिक संबंधों के बारे में नई जानकारी सामने आएगी। 

विज्ञापन


क्यों अहम है यह खोज? 

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन बर्तनों का इस्तेमाल मुख्य तौर पर जैतून का तेल (ऑलिव ऑयल) या वाइन ले जाने के लिए होता था। एक खास बात यह है कि बर्तन पर कुछ खास रहस्मयी चिन्ह मिले हैं और उसमें दो छेद भी हैं। इससे यह पता चलता है कि इसका इस्तेमाल शायद पनीर या मक्खन बनाने के लिए किया गया हो। 
विज्ञापन


शोधकर्ताओं का कहना है कि बर्तनों का मिलना यह हो सकता है कि नाविक समुद्री यात्राओं के दौरान बकरियों को साथ ले जाते थे और उनके दूध से डेयरी प्रोडक्ट बनाते थे। अंताल्या की अकदेनिज यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर हाकान ओनिज ने इस समुद्र खोज के मुखिया हैं। उन्होंने बताया कि जहाज के मलबे का पता सबसे पहले चार साल पहले चला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान की लग्जरी ट्रेन में शख्स ने की यात्रा, सफर के बाद खोली पाकिस्तानी रेलवे की पोल, वीडियो हुआ वायरल  





एक ही पीएनआर पर दो टिकट, एक कंफर्म तो दूसरे यात्री को भी राहत! टीटीई ने नहीं काटा फाइन, वीडियो वायरल   

बिल्ली के बच्चे जैसी दिखता है ये मखमली कीड़ा, छूते ही उठेगा ऐसा दर्द कि याद आ जाएगी नानी


कैसे पता चला सबसे पुराना डूबा जहाज है? 

यह खोज दुनिया के सबसे पुराने डूबे जहाजों की सूची में सबसे ऊपर है। पहले यह रिकॉर्ड दक्षिणी ग्रीस के डोकॉस द्वीप के पास मिले एक जहाज के नाम, जो 4200 साल पुराना है। बुल्गारिया के तट के पास ब्लैक सी में 2,400 साल पुराना जहाज मिला था, जिसकी कुछ लकड़ियां अभी भी सुरक्षित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed