फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Antarctica Gains Record 695 Billion Tons Ice In 22 Months Scientists Found In Study

हिमयुग की आहट या मौसम का खेल? अंटार्कटिका में 695 अरब टन बर्फ बढ़ी, वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 10 Sep 2026 06:08 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Thu, 10 Sep 2026 06:08 PM IST
सार

अंटार्कटिका में वर्ष 2021 और 2023 के बीच 695 अरब टन बर्फ बढ़ गई है। इसके बाद अब सवाल है कि क्या यह मौसम का प्रभाव है या हिमयुग वापस आ रहा है? वैज्ञानिकों ने बताया है किकैसे बर्फ बढ़ी है। 

विज्ञापन
Antarctica Gains Record 695 Billion Tons Ice In 22 Months Scientists Found In Study
अंटार्कटिका में 695 अरब टन बर्फ बढ़ी, वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : AI

विस्तार

दशकों से वैज्ञानिक अंटार्कटिका में बर्फ की कमी को लेकर चिंता जा रहे हैं। पर्यावरणविदों के मुताबिक, ग्लेशियरों की बर्फ पिघलकर समुद्र में गिर रही है। इससे समुद्र का पानी बढ़ रहा है। उन्होंने इसकी मुख्य वजह जलवायु परिवर्तन को बताया है। लेकिन वैज्ञानिकों ने वर्ष 2021 और 2023 के बीच इस महाद्वीप में एक ऐसा बदलाव देखा है, जो असामान्य है। वैज्ञानिकों को पता चला है कि 22 महीनों में बर्फ का द्रव्यमान कम होने की जगह 695 अरब टन बढ़ा है। यह बीते दो दशकों में सबसे बड़ी बढ़ोतरी है।

विज्ञापन


हर वर्ष पिघल रही अरबों टन बर्फ

ब्रिटिश जर्नल नेचर में एक अध्ययन प्रकाशित किया गया है। इस अध्ययन के मुताबिक, असामान्य बढ़ोतरी मुख्य तौर पर पूर्वी अंटार्कटिका के कुछ इलाकों में हुई भारी बर्फबारी की वजह से हुई थी। शोधकर्ताओं को अध्ययन में पता चला कि 2003 और 2024 के बीच महाद्वीप का औसत द्रव्यमान नुकसान करीब 140 अरब टन प्रति वर्ष था, लेकिन जुलाई 2021 और अप्रैल 2023 के बीच इस संतुलन में तेजी से बदलाव आया। 
विज्ञापन


कैसे बढ़ी बर्फ?

अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बर्फबारी में बढ़ोतरी का संबंध उष्णकटिबंधीय महासागर के एक इलाके में गर्मी से जोड़ा है। इसे ट्रॉपिकल वार्म पूल के नाम से जाना जाता है। अध्ययन के लेखकों ने जानकारी दी कि सबसे बड़ा बदलाव पूर्व अंटार्कटिका और अंटार्कटिका प्रायद्वीप में आया है, तो वहीं पश्चिमी अंटार्कटिका के कुछ इलाकों में बर्फ का पिघलना जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उथले समुद्र में मिली चलने वाली शार्क की नई प्रजाति, पापुआ न्यू गिनी में आई नजर


वैज्ञानिकों ने क्वीन मैरी लैंड और विल्क्स लैंड में सबसे बड़ा जमाव देखा। शोधकर्ताओं का अनुमान है कि करीब 470 अरब टन बर्फ की बढ़ोतरी हुई है। शोधकर्ताओं ने सैटेलाइट से मिली जानकारी और बारिश/बर्फबारी व जलवायु डेटा की तुलना की है। इसमें पता चला कि असामान्य रूप से भारी बर्फबारी ही इस बढ़ोतरी की वजह है।

घर में सो रहे कु्त्ते पर तेंदुआ ने किया हमला, दोनों के बीच छिड़ी खौफनाक लड़ाई, फिर जो हुआ देखकर उड़ जाएंगे होश

हालांकि, शोधकर्ता इस बढ़ोतरी के बाद भी नहीं मानते कि यह घटना अंटार्कटिका में बर्फ की वृद्धि के दीर्घकालिक दौर के रूप में देखी जानी चाहिए। इस दौरान श्चिमी अंटार्कटिका में बर्फ कम होती रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि उन इलाकों में जहां पहले से ही दीर्घकालिक गिरावट हो रही थी। शोधकर्ताओं का अध्ययन में अनुमान है कि क्वीन मैरी लैंड और विल्क्स लैंड क्षेत्र में बारिश में आया अंतर मानवजनित कारकों का योगदान 9 फीसदी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed