फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   An elderly man was trying to peek over a wall but within moments an explosion occurred that threatened life

Viral Video: दीवार के उस पार झांकने की कोशिश कर रहा था बुजुर्ग, चंद पलों में हुआ ऐसे धमाका की जान पर बन आई बात

Tue, 23 Sep 2025 10:56 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 23 Sep 2025 10:56 AM IST
सार

Viral Video: अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स सड़क किनारे बने एक घर के पास टहल रहे होते हैं। उस घर के आगे एक ऊंची दीवार खड़ी है और उसके उस पार एक खाली प्लॉट है।

विज्ञापन
An elderly man was trying to peek over a wall but within moments an explosion occurred that threatened life
बुजुर्ग के सामने ढह गया दीवार - फोटो : एक्स@Dharma0292

विस्तार

कहते हैं न कि किस्मत से ज्यादा और समय से पहले न किसी को कुछ मिला है और न मिलेगा। जिंदगी में कई बार ऐसे हादसे सामने आते हैं, जिनमें लोग बाल-बाल बच जाते हैं। कोई इसे किस्मत कह देता है तो कोई अच्छे कर्मों का फल बता देता है। लेकिन सच क्या है ये कोई नहीं जानता। कोई इसे चमत्कार मान लेता है तो कोई बस कह देता है कि बंदे की किस्मत अच्छी थी। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स सड़क किनारे बने एक घर के पास टहल रहे होते हैं। उस घर के आगे एक ऊंची दीवार खड़ी है और उसके उस पार एक खाली प्लॉट है। बुजुर्ग बार-बार दीवार के उस पार झांकने की कोशिश करते हैं। न उन्होंने दीवार को पकड़ा, न धक्का दिया, बस चुपचाप खड़े होकर देख रहे थे। लेकिन फिर अचानक ऐसा कुछ होता है, जिसे देखकर हर किसी की सांस अटक जाती है। वही दीवार, जिसके पास बुजुर्ग खड़े थे, अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह जाती है। ईंटें भरभराकर गिर पड़ती हैं और धूल का गुबार उठ जाता है। पलभर के लिए लगता है कि बुजुर्ग शायद मलबे के नीचे दब गए होंगे। लेकिन चमत्कार तो यहीं है कि वो चंद सेकंड पहले ही पीछे हट चुके थे और दीवार गिरते-गिरते वो सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन

 

किस्मत से बचे बुजुर्ग
सोचिए अगर उन्होंने एक कदम भी देर से हटने में लगाया होता तो शायद कहानी दूसरी होती। लेकिन वक्त से पहले सतर्क हो जाने की वजह से उन्हें एक खरोंच तक नहीं आई। यह हादसा उनके लिए काल बन सकता था, लेकिन किस्मत ने उन्हें बचा लिया। अब बड़ा सवाल ये उठता है कि आखिर दीवार ढही कैसे? न तो कोई तूफान था, न आंधी चली, न किसी ने उसे छुआ। फिर भी वो ऊंची-ऊंची ईंटें यूं ही भरभराकर कैसे गिर पड़ीं? यही बात लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो को एक्स पर @Dharma0292 नाम के यूजर ने शेयर किया है। देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया। अब तक इसे 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। किसी ने लिखा, “जो लोग कहते हैं कि अच्छे कर्मों का फल नहीं मिलता, वो ये वीडियो जरूर देखें।” दूसरे यूजर ने मजाक उड़ाते हुए कहा, “भाई इन ईंटों को सीमेंट से चिपकाया भी था या बस ऐसे ही रख दिया था?” तो वहीं तीसरे शख्स ने लिखा, “होनी को कौन टाल सकता है। ये तो ऊपर वाले की मर्जी थी।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed