4 दिन तक नॉनस्टॉप 5700 किमी की उड़ान, बिना रुके मणिपुर से सोमालिया पहुंचा अमूर बाज, वैज्ञानिक भी हैरान
एक पक्षी ने चार दिन तक लगातार 5700 किलोमीटर की उड़ान भरकर वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है। अमूर बाज (फाल्कन) बिना रुके मणिपुर से सोमालिया पहुंच गया है।
विस्तार
एक पक्षी की उड़ान ने दुनिया को हैरान कर दिया है। अमूर बाज (फाल्कन) ने भारत से अफ्रीका तक करीब 5,700 किलोमीटर की दूरी बिना कहीं रुके तय की। इस अद्भुत उड़ान को सैटेलाइट के जरिए ट्रैक किया गया, जिससे इसकी यात्रा की असाधारण क्षमता सामने आई। इस युवा अमूर बाज का नाम अलांग है। इसने मणिपुर से सोमालिया तक लगातार उड़ान भरी और 101 घंटे यानी चार दिन से ज्यादा समय में अपनी मंजिल तक पहुंचने का सफर तय किया। ट्रैकिंग डेटा से पता चला कि इस दौरान अलांग कहीं नहीं रुका।
101 घंटे तक लगातार उड़ता रहा अलांग
पक्षियों की निगरानी कर रही अधिकारी सुप्रिया साहू ने सैटेलाइट डेटा शेयर किया है। इस डेटा के मुताबिक, अलांग ने बिना किसी ठहराव के भारत से अफ्रीकी तट तक का लंबा सफर पूरा किया। यह उड़ान अमूर बाज की असाधारण सहनशक्ति और लंबी दूरी तय करने की क्षमता का उदाहरण है।
दूसरा अमूर भी बना रहा रिकॉर्ड के करीब
अलांग का साथी एक अन्य अमूर अपापांग भी लंबी उड़ान पर है। सुप्रिया साहू के मुताबिक, अपापांग 95 घंटे में करीब 4,100 किलोमीटर उड़ चुका था और उस समय अरब सागर के ऊपर उड़ रहा था।
दोनों पक्षियों ने मणिपुर के तामेंगलोंग जिले से अपनी यात्रा शुरू की थी, जहां वे लगभग 25 दिनों तक रुके थे।
बिल्लियों के लिए ऐसा प्यार, खर्चे उठाने के लिए महिला ने बेच दी कार और शादी की अंगूठी, कहानी कर देगी हैरान
महज 150 ग्राम वजन, लेकिन हजारों किलोमीटर का सफर
अमूर फाल्कन एक छोटा शिकारी पक्षी है, जिसका वजन करीब 150 ग्राम होता है। इसके बाद भी यह दुनिया के सबसे लंबी दूरी तय करने वाले प्रवासी पक्षियों में शामिल है। हर साल ये पक्षी पूर्वी रूस, उत्तर-पूर्वी चीन और मंगोलिया के प्रजनन क्षेत्रों से निकलकर दक्षिण और पूर्वी अफ्रीका पहुंचते हैं, जहां सर्दियों का मौसम बिताते हैं।
Woohoo ! It’s happening again ! The ancient migratory routes are buzzing with activity. Our old friends, Amur Falcons Apapang and Alang, are on their way to Africa! After spending nearly 25 days at Chiuluan in Tamenglong, Manipur, the two have resumed their extraordinary journey. Look at the latest tracking map! Apapang, the male, has crossed peninsular India and reached the western coast near Goa, while Alang, the young female, is already far out over the Arabian Sea! Ahead lies one of nature’s most astonishing feats, a nonstop flight of nearly 3,000 km across the Arabian Sea towards Somalia. Imagine such tiny birds taking on an ocean with nowhere to land or rest! We are back on Amur Watch, following their journey with excitement, wonder and a little anxiety too. Safe skies, Apapang and Alang! With Dr Suresh @sureshwii Map: Manipur Amur Falcon Tracking Project – Phase 2
— Supriya Sahu IAS (@supriyasahuias) November 19, 2026
भारत बनता है इनका पड़ाव
प्रवास के दौरान अमूर फाल्कन पूर्वोत्तर भारत से गुजरते हैं। मणिपुर और नागालैंड जैसे राज्यों में कुछ समय ठहरकर कीट-पतंगों का शिकार करते हैं और आगे की लंबी यात्रा के लिए ऊर्जा जुटाते हैं। इनकी यात्रा का सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा अरब सागर को पार करना होता है, जहां हजारों किलोमीटर तक जमीन पर उतरने या आराम करने का कोई मौका नहीं मिलता।
धरती का सबसे रहस्यमयी पत्थर, जिसे काटते ही बहने लगता है खून, क्या है इसके पीछे का हैरान कर देने वाला रहस्य?
सैटेलाइट ट्रैकिंग से खुला राज
नवंबर 2025 में मणिपुर अमूर फाल्कन ट्रैकिंग प्रोजेक्ट के तहत वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (WII) के वैज्ञानिकों ने अलांग और अपापांग के शरीर पर हल्के सैटेलाइट ट्रांसमीटर लगाए थे। इन ट्रांसमीटरों की मदद से वैज्ञानिक उनकी उड़ान की दिशा, दूरी, गति और रास्ते में लगने वाले समय का पता लगा सके। इस तकनीक ने अमूर फाल्कन के प्रवास से जुड़े कई अनजान पहलुओं को उजागर किया है। सिर्फ 150 ग्राम का पक्षी, हजारों किलोमीटर की उड़ान और 101 घंटे तक बिना रुके आसमान में रहने की क्षमता, अलांग की यह यात्रा प्रकृति की अद्भुत शक्ति का जीवंत उदाहरण है।
