फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शख्स ने अमेजन से ऑर्डर किया था वीडियो गेम, मिला टूथब्रश और कंडोम

Mon, 09 Dec 2019 01:32 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 09 Dec 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
Amazon delivers toothbrush and condom to customers instead of a video game
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay/Social media

आपने ऑनलाइन शॉपिंग तो बहुत की होगी, लेकिन जरा सोचिए कि आपने ऑर्डर कुछ और किया हो और आपके पास कोई और सामान पहुंच जाए तो। जी हां, इंग्लैंड में कुछ लोगों के साथ ऐसा ही हुआ है। यहां लोगों ने अमेजन से कुछ और ही सामान ऑर्डर किया था, लेकिन किसी के पास बैटरी और वॉशिंग पाउडर, किसी के पास टूथब्रश तो किसी के पास कंडोम तक पहुंच गया। 

Amazon delivers toothbrush and condom to customers instead of a video game
ऑर्डर किया था वीडियो गेम, मिला बैटरी और वॉशिंग पाउडर - फोटो : Twitter

डेली मेल के मुताबिक, लूसी हेंडरसन ने अपने बेटे के जन्मदिन पर उसे तोहफा देने के लिए 'नाइटेंडो स्विच' नाम का एक वीडियो गेम ऑर्डर किया था, लेकिन जब उनके पास सामान पहुंचा तो वह भी हैरान रह गईं। उन्हें ड्यूरासेल बैटरी का एक पैक और वॉशिंग पाउडर का एक डिब्बा डिलीवर किया गया था। 

Amazon delivers toothbrush and condom to customers instead of a video game
ऑर्डर किया था वीडियो गेम, मिला टूथब्रश और रेजर - फोटो : Twitter

पैलादिन शाज नाम के एक शख्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उसने भी अमेजन से नाइटेंडो स्विच वीडियो गेम ऑर्डर किया था, लेकिन उसके पास एक ओरल बी टूथब्रश और दाढ़ी बनाने वाला एक रेजर पहुंच गया। इसी तरह विकी कारपेंटर नाम की एक महिला ने अपने बेटे को क्रिसमस का तोहफा देने के लिए यही वीडियो गेम ऑर्डर किया था, लेकिन उसका दिल तब टूट गया, जब उसके पास एक बेडशीट पहुंचा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amazon delivers toothbrush and condom to customers instead of a video game
नाइटेंडो स्विच वीडियो गेम - फोटो : Pexels.com

जेक लॉरेंस नाम के एक शख्स ने भी अमेजन से वीडियो गेम ऑर्डर किया था, लेकिन उसके पास जब एक माइक्रोफोन और एक डफली पहुंची तो देखकर वह हैरान रह गया। 

विज्ञापन
Amazon delivers toothbrush and condom to customers instead of a video game
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

सबसे हैरान करने वाली घटना तो ये थी कि एक शख्स ने नाइटेंडो स्विच वीडियो गेम का कंट्रोलर ऑर्डर किया था, लेकिन उसके पास पहुंचा कंडोम। हालांकि बाद में अमेजन ने इस सिलसिले में ग्राहकों से माफी मांगी और बताया कि तकनीकी कारणों से ऐसी गड़बड़ हो गई। लगभग 12 लोगों के साथ इस तरह की घटना घटी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed