फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Amazing Animals ›   seal caught having sex with penguins

कभी देखा है किसी जानवर को यौन रूप से प्रताड़ित होते हुए?

Tue, 08 Mar 2016 12:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Tue, 08 Mar 2016 12:33 PM IST
सार

  • ये तस्वीरें वैज्ञानिकों के लिए एक सवाल बन गई हैं
  • अपनी तरह का पहला मामला

seal caught having sex with penguins
जानवरों में यौन-हिंसा - फोटो : daily mail

विस्तार

इंसानों में यौन प्रताड़ना के मामले तो आए दिन आते रहते हैं। लेकिन क्या कभी जानवर भी इस प्रताड़ना का शिकार होते हैं?



डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक जानवरों के ऐसे कई बर्ताव हैं जो वैज्ञानिकों को हमेशा उलझन में डाल देते हैं

हाल ही में सब-अंटार्कटिक इंडियन ओशियन यानी के हिंद महासागर ‌स्थित मेरियॉन द्वीप में कई सीलों को पेंग्विनों के साथ जबरन सेक्स करते देखा गया।

देखा गया कि कैसे चार भारी-भरकम सील चार पेंग्विनों पर भारी थे। पेंग्विन चाहते हुए भी सील के वजन के कारण उन्हें हटा नहीं पा रही थीं।

मारी गई एक पेंग्विन

seal caught having sex with penguins
जानवरों में यौन-हिंसा - फोटो : daily mail

इस अजीबोगरीब घटना में जहां कुछ देर बाद तीन सील पेंग्विनों को छोड़कर चले गए, वहीं एक सील ने पेंग्विन को मार डाला।

देखा गया कि उस सील को पेंग्विन का पलटवार और दूर भगाने की कोशिश रास नहीं आई और उसने वहीं के वहीं पेंग्विन को मार डाला।

जानवरों के व्यवहार को पढ़ने वाले युनिवर्सिटी ऑफ प्रिटोरिया के वैज्ञानिकों ने बताया कि ऐसा ही एक मामला साल 2006 में भी आ चुका है।

एक प्रजाति के जानवर का प्राकृतिक रूप से दूसरे प्रजाति के जानवर के साथ संबंध बनाने वाली बात असमंजस में डालने वाली है। ऐसा क्यों हो रहा, ये पता नहीं चल पाया है।

ये हो सकते हैं कारण

seal caught having sex with penguins
जानवरों में यौन-हिंसा - फोटो : daily mail

हांलाकि वैज्ञानिकों ने इस बात का अंदाजा लगाया कि ऐसा होने की वजह कई हो सकती हैं।

मसलन, नर सील ये पहचान ही ना पा रहें हों की मादा सील कौन हैं? या ये भी कि मादा सील की घटती संख्या के कारण वो ऐसा कर रहें हों।

या फिर ये कि उत्तेजना और बौखलाहट में वो ऐसा करते हों। ऐसे दो बार मामले सामने आने पर ये तो साफ समझ में आता है कि पेंग्विन इसमें जरा भी रूचि लेती नहीं दिखती हैं।

ऐसा क्यों हो रहा है, ठीक-ठीक अभी बताना मुश्किल।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed