{"_id":"59bdf9bb4f1c1bb5688b5004","slug":"koala-beer-stuck-in-car-wheel-dragged-miles-only-to-survive","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टायर में बैठी थी ये जीव, तभी चल पड़ी कार और...","category":{"title":"Amazing Animals","title_hn":"जीव-जंतु","slug":"amazing-animals"}}
टायर में बैठी थी ये जीव, तभी चल पड़ी कार और...
बीबीसी
Updated Sun, 17 Sep 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
Koala Beer
- फोटो : REUTERS
कार के टायर में कोई फंस जाए और उसके बाद एक या दो किलोमीटर नहीं बल्कि 16 किमी का सफर भी तय कर ले, तो उसका क्या हश्र होगा। यकीनन आप कहेंगे कि वह जीव अपना जीवन गवां देगा। ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड शहर में ऐसा ही वाकया हुआ लेकिन अंजाम कुछ अलग था। । छोटी-सी जीव मादा कोआला एक कार के टायर में फंस गई और उस कार के 16 किमी चलने तक वह उसमें फंसी रही, लेकिन इसके बाद भी वह जीवित बचने में कामयाब रही।
विज्ञापन
इतने बड़े हादसे के बाद भी बच गई जान
Koala Beer
- फोटो : REUTERS
एडिलेड के पहाड़ी इलाके में एक कार खड़ी थी, तब एक मादा कोआला उस कार के टायर में जाकर बैठ गई। ड्राइवर ने कार चलानी शुरू की। 16 किमी कार चलाने के बाद उसे किसी के बाल जलने की गंध आई। इसके बाद उन्हें जानवर के चीखने की आवाज भी सुनाई दी। ड्राइवर ने कार रोककर देखा तो अपनी कार के टायर में कोआला को फंसा हुआ पाया। उसके बाद उन्होंने फॉना रेस्क्यू चैरिटी की टीम को बुलाया जिनकी मदद से कोआला को टायर से निकाला गया। उस कोआला को कुछ दिन देखभाल के लिए रखा गया, जहां उसका उपचार किया गया और अब उसे दोबारा जंगल में छोड़ दिया गया है।
पढ़ें: समंदर किनारे टहल रही थी महिला, तभी इस डरावनी चीज पर पड़ गई नजर
पढ़ें: समंदर किनारे टहल रही थी महिला, तभी इस डरावनी चीज पर पड़ गई नजर
विज्ञापन
चीखें सुनते ही ड्राइवर ने रोकी कार
- फोटो : REUTERS
कोआला ऑस्ट्रेलिया में ही पाए जाते हैं। यह एक विलुप्त होती प्रजाति है। ये जीव दिन में बीस घंटे सोते हैं और इनके शरीर पर फर होते हैं। पेड़ों पर रहने वाला ये जीव ऑस्ट्रेलियाई लोगों को बहुत पसंद हैं। ऑस्ट्रेलियन कोआला फाउंडेशन के अनुसार अब 1 लाख से कम कोआला बचे हैं।