रंग नहीं जनाब, अपना आकार ही बदल लेता है ये मेंढक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप जीव-जंतुओं की विस्मित करती दुनिया के बारे में जरा भी शौक रखते हैं तो ये खबर आपको जरूर हैरान करेगी।
डेली मेल के मुताबिक एक छात्रा को साउथ अमेरिका के इक्वाडोर स्थित एंडियन क्लाड फॉरेस्ट में एक ऐसा मेंढ़क दिखा जो जल्दी-जल्दी अपने आकार को ही बदल लेता है।
वो अभी एक पहला ऐसा जीव है जो रंग तो नहीं बल्कि पूरा शेप ही शिफ्ट कर देने की काबिलियत रखता है। देखने पर वो कभी रूखड़ा सा लगता है तो कभी समझ ही नहीं आता है कि है क्या चीज।
दुश्मनों से बचने का आसान तरीका
मेंढक की इस नई मिली प्रजाति का नाम प्रिस्टिमैंनटिस मुटाबिलिस रख गया है। इसे केस वेस्टर्न रिजर्व युनिवर्सिटी की एक छात्रा ने अपने पति के साथ खोजा।
उसने बताया कि आकार बदल लेने वाला ये मेंढक लगभग तीन मिनट के अंदर खुद के आकार को उसी चीज के आकार जैसा कर लेता है जिसपर वो है।
इससे वो कई दुश्मनों को खुद से दूर रख पाता है। छात्रा ने ये भी कहा कि छूने से ये मेंढक काफी कोमल है। आकार के साथ ये अपनी चमड़ी को भी बदल लेता है।
जैसे कभी बुलबुले जैसा तो कभी एकदम पारदर्शी। इसी पर निर्भर।