ऐसी उठी भयंकर खुजली, हाथी ने पिचका दी कार, देखें तस्वीरें
सोचिए जरा क्या हो अगर आप कार में बैठें हों और एक बड़ा सा हाथी आपकी कार के ऊपर ही आकर सवार हो जाए?
मेट्रो में छपी खबर के मुताबिक इस हाथी ने अपने एक कारनामे से कार में बैठे दो व्यक्तियों की सांसे थमा दीं।
साउथ अफ्रीका के पिलैनसबर्ग नेशनल पार्क में ये घटना घटी जब हाथी ने खुद को खुजलाने के लिए कार को अपने अंदर ही ले लिया।
कितनी बड़ी खुजली?
हाथी को इतनी भयंकर खुजली हो रही थी कि पूरे जंगल में उसे ये कार ही खुद को खुजलाने के लिए सबसे फिट जगह लगी।
देखने में ऐसा लग रहा था कि हाथी अपने तले कार कुचल देगा और जैसे की वो बहुत गुस्से में था।
लेकिन, वो तो कार को अपने बदन से हिलाहिलाकर खुजली कर रहा था और उसी में मस्त था।
हिल रही थी कार धड़क रहा था दिल
कार में दो लोग बैठे हुए थे। उन्हें लग रहा था कि कार अब तो पलटने ही वाली है।
पर, ऐसा कुछ नहीं हुआ और हाथी ने अपने आप को जबरदस्त खुजलाया और चलते बना।
इस पूरी घटना में हाथी ने फोक्सवेगन पोलो कार को थोड़ा पिचका भी दिया।