जानवर भी करते हैं वेश्यावृति! इंसानों जैसी है फितरत
- इंसानों की तरह बंदर भी पैसे की अहमियत समझते हैं।
- यहां तक कि वेश्यावृति भी।
- ऐसा एक शोध में साबित किया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ये तो आपने सुना होगा कि बंदर की प्रवृत्ति इंसानों जैसी होती है। लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसे जानवर हैं जो इंसानों की तरह ही आपस में हरकतें करते हैं। वेश्यावृत्ति से लेकर एक दूसरे की लड़ाइयां सुलझाने तक में ये समझदार हैं।
इंसानों की तरह तोते भी अपने बच्चों के नाम रखते हैं। असल में वे हमारी तरह 'राम-श्याम' जैसे नाम नहीं रखते बल्कि वे खास तरह की आवाज निकालते हैं जब उन्हें अपने समूह के किसी खास सदस्य को पुकारना होता है। ये आवाज वो किसी और के लिए नहीं निकालते।
यानी कहा जा सकता है कि वे अपने अंदाज वे अपने साथियों के नाम रखते हैं। ऐसा डॉल्फिन्स और कौए भी करते हैं। इंसानों की तरह व्हेल मछलियां भी गाना गाती हैं। एस समूह के सभी नर व्हेल मछलियां एक ही जैसा गाना गाते हैं लेकिन जब वे उससे बोर हो जाते हैं तो उनमें से कोई एक अचानक दूसरी ताल में गाने लगता है। बाकी मछलियां उसे ही फॉलो करते हैं। कई बार उस नए गाने में पुराने गाने की भी ताल मिली होती है तो कई बार वो पूरी तरह नया होता है।
भाषा का व्याकरण भी समझते हैं
कुछ जानवर भी इंसानों की तरह भाषा के व्याकरण को लेकर हमेशा सही रहने की कोशिश करते हैं। वे ये तय करते हैं कि कोई गलती न हो। बंगाल फिंचेस नाम की चिड़िया जब गाना गाती है तो पूरे क्रम के साथ और गुस्सा भी जाती हैं अगर कोई दूसरी चिड़िया उस क्रम को तोड़ दे तो।
जैसे कई बार इंसानों को अपने झगड़े सुलझाने के लिए किसी तीसरे इंसान की जरूरत होती है वैसे ही चिंपाजियों को भी होती है। दो नर चिंपाजियों के बीच सुलह करवाने कोई उम्रदराज मादा चिंपाजी आती है। वो एक के पास जाती है, उसे पुचकारती है और गुस्सा शांत कराती है। फिर वो दूसरे चिंपाजी के पास जाती है पहले वाले को साथ लेकर। दोनों नर चिंपाजी मादा को पुचकारते हैं और आपस में सुलह करते हैं।
इंसानों की तरह बंदर भी पैसे की अहमियत समझते हैं और यहां तक कि वेश्यावृति भी। वो समझते हैं कि पैसे देकर वो अपनी पंसद की चीज खरीद सकते हैं। ऐसा एक शोध में साबित किया गया था। इसी शोध में शोधकर्ताओं ने ये भी देखा कि एक बंदर ने एक बंदरिया को पैसे दिए और फिर मादा उसके साथ सेक्स करने को तैयार हो गई। इंसानों की तरह ये बंदरों की वेश्यावृत्ति थी।