फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Amazing Animals ›   angry cat didnt let his master enter the house

मुझे मेरी बिल्ली ने घर से निकाल दिया है, प्लीज हेल्प

Mon, 08 Jun 2015 05:10 PM IST
Updated Mon, 08 Jun 2015 05:10 PM IST
विज्ञापन
angry cat didnt let his master enter the house

ब्रिटेन में एक शख्स की बिल्ली मां क्या  बनी उसने मकान मालिक और उसकी पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। स्टेनफोर्ड में रहने वाले एक शख्स ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके कहा कि मुझे मेरी बिल्ली ने घर से बाहर निकाल दिया है और मुझे वापस अपने घर में घुसने के लिए आपकी मदद चाहिए।

विज्ञापन


दरअसल इस शख्स के घर में रहने वाली पालतू बिल्ली ने शनिवार रात को बच्चों को जन्म दिया और उसके बाद से बिल्ली हिंसक हो गई। वो अपने बच्चों को सुरक्षा के चलते इतनी आक्रामक हो गई कि उसने गुर्रा गुर्रा  कर घर के मालिक और उसकी बीवी को घर से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


शख्स ने करीब तीन घंटे बाहर खड़ी अपनी कार में गुजारे और फिर पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके मदद मांगी। इसने कहा कि बिल्ली उसे घर में घुसने पर पंजे मार रही है और तेज आवाज में चिल्ला रही है। उसकी बीवी काफी डरी हुई है और वो काफी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने पुलिस से कहा कि वो फोर्स लेकर आएं और उसकी घर में घुसने में मदद करे।

जानिए क्या कहा पुलिस आपरेटर ने

angry cat didnt let his master enter the house

पुलिस आपरेटर ने जब इस आदमी के मैसेज को सुना तो वो हंसते हंसते लोटपोट हो गया। उसने उच्च अधिकारियों को सूचित किया। जब दोबारा आदमी का फोन आया तो पुलिस ने कहा कि आप बिल्ली का खाना लेकर घर में घुसे और उसके कमरे में खाना रखकर अपने कमरे में जाकर सो जाएं।

पुलिस ने कहा कि उनके पास इस तरह के रोज दो चार फोन आते हैं जिसमें लोग अपने पालतू जानवरों को लेकर शिकायत करते हैं। पुलिस ने कहा कि जानवर पालने के बाद जनता पुलिस से उम्मीद करती है कि वो उनके झगड़े भी सुलझाए जो संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed